Aaj ki Tithi 28 June 2024: शुक्रवार 28 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 4.27 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी सूर्य हैं, यह मित्रवत स्वभाव वाली भद्रा तिथि है। कृष्ण सप्तमी को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। दोपहर 4.27 बजे से अष्टमी तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी शिव हैं, यह एक जया तिथि हैं एवं इसका स्वभाव संघर्षपूर्ण है। कृष्ण अष्टमी तिथि को अधिकांश मांगलिक कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन श्रेष्ठ ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सुबह 10.10 बजे तक पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी अजचरण हैं, यह उग्र एवं क्रूर स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश कार्यों के लिए उपयुक्त मुहूर्त ही माना गया है। सुबह 10.10 बजे से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी अहिर्बुधन्य हैं। यह स्थिर स्वभाव वाला एवं सुलोचन दृष्टि वाला नक्षत्र है। उत्तर भाद्रपद को शुभ कार्यों हेतु श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार भी दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
आज सौभाग्य एवं शोभन नामक दो शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 4.17 बजे से 5.48 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.36 बजे से 10.10 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 7.19 बजे से 9.03 बजे तक लाभ का एवं दोपहर 12.30 बजे से 2.14 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है, साथ ही अभी पंचक भी चल रहे हैं। पंचक एवं राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…