Aaj ki Tithi 29 June 2024: शनिवार 29 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2.19 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी शिव हैं, यह एक जया तिथि हैं एवं इसका स्वभाव संघर्षपूर्ण है। कृष्ण अष्टमी तिथि को अधिकांश मांगलिक कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। दोपहर 2.19 बजे से नवमी तिथि आरंभ होगी। इसकी स्वामी दुर्गा हैं। यह रिक्ता तिथि है एवं आक्रामक स्वभाव वाली है। इसे शुभ कार्यों में वर्जित बताया गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन सामान्य ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सुबह 8.49 बजे तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी अहिर्बुधन्य हैं। यह स्थिर स्वभाव वाला एवं सुलोचन दृष्टि वाला नक्षत्र है। उत्तर भाद्रपद को शुभ कार्यों हेतु श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। सुबह 8.49 बजे से रेवती नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी पूषन है। यह मृदु एवं मैत्र स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार भी दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: शनिवार, आषाढ़ कृष्ण नवमी के शुभ-अशुभ मुहूर्त, ये है आज का पंचांग
आज शोभन योग बन रहा है। दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.17 बजे से 6.48 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.20 बजे से 9.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.58 बजे से सायं 5.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.58 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.31 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.03 बजे से 10.47 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है, साथ ही अभी पंचक भी चल रहे हैं। पंचक एवं राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…