ज्योतिष

Aaj ki Tithi 5 June 2024: क्या है आज की तिथि-शुभ मुहूर्त, दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक टालें शुभ कार्य

Aaj ki Tithi 5 June 2024: बुधवार 5 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी-अमावस्या तिथि रहेगी। 5 जून को रात्रि 7.54 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। शास्त्रों में चतुर्दशी को रिक्ता तिथि बताया गया है। इसके स्वामी भगवान शिव हैं एवं यह आक्रामक तिथि मानी गई है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी होने के कारण इसे शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। रात्रि 7.54 बजे से अमावस्या तिथि आरंभ होगी जिसे पूर्णा तिथि बताया गया है। इसका स्वभाव कठोर बताया गया है एवं इसके स्वामी पितृ हैं। अमावस्या तिथि को पितृ तिथि होने के कारण शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है, यद्यपि तंत्र-मंत्र से जुड़े कार्यों के लिए अतिउत्तम मानी गई है। कल यथा संभव शुभ कार्यों को टालना उपयुक्त रहेगा।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 5 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां

30 मई 2024 के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka shubh muhurat)

कल कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेंगे। रात्रि 9.16 बजे तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। यह एक मिश्र और साधारण स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसके स्वामी अग्निदेव को माना गया है। इस समय सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा परन्तु कृतिका को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए अमांगलिक माना गया है। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा, इसके स्वामी ब्रह्माजी है। यह एक स्थिर स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसी समय सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है, अतः नए कार्यों की शुभारंभ के लिए उत्तम माना गया है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

चौघड़िया (Aaj Ka Choghadiya)

कल सुकर्मा और धृति नामक दो अति शुभ योग बन रहे हैं। अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सायं 7.00 बजे से 8.31 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 8.59 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.35 बजे से 7.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.35 बजे से 11.09 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। हालांकि दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago