Aaj ki Tithi 7 June 2024: शुक्रवार 7 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 4.44 बजे तक रहेगी। प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी जिसे नंदा तिथि माना गया है। इसका स्वभाव वृद्धिप्रद है एवं इसके स्वामी अग्नि है। इस तिथि पर कमजोर चंद्रमा होने के कारण इसे शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त माना गया है। दोपहर 4.44 बजे से द्वितीया तिथि आरंभ होगी जिसे मंगलप्रद तिथि बताया गया है। इसके स्वामी ब्रह्मा हैं। एक भद्रा तिथि मानी जाती है और अधिकांश शुभ कार्यों के लिए उत्तम मानी गई है।
यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 7 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां
कल मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र भी रहेंगे। मृगशिरा नक्षत्र सायं 7.42 बजे तक रहेगा। इसके स्वामी चंद्रदेव हैं। यह एक मृदु और मैत्री स्वभाव वाला नक्षत्र है। मृगशिरा नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अतः नए कार्यों की शुभारंभ के लिए उत्तम माना गया है। रात्रि 7.42 बजे से आर्द्रा नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी रुद्र हैं। यह एक तीक्ष्ण और दारुण स्वभाव वाला नक्षत्र हैं। इसे भी अधिकतर मांगलिक कार्यों हेतु शुभ माना गया है। इस प्रकार नक्षत्रों के हिसाब से कल की तिथि उत्तम बन रही है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। यद्यपि सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…