Aaj ki Tithi 8 June 2024: शनिवार 8 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 3.55 बजे तक रहेगी। प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी, जिसे मंगलप्रद तिथि बताया गया है। इसके स्वामी ब्रह्मा हैं। एक भद्रा तिथि मानी जाती है और अधिकांश शुभ कार्यों के लिए उत्तम मानी गई है। दोपहर 3.55 बजे तृतीया तिथि आरंभ होगी जिसकी स्वामी गौरी है। यह एक जया तिथि है एवं स्वभाव शक्तिप्रद माना गया है। इसे अधिकांश मांगलिक कार्यों हेतु उत्तम मुहूर्त बताया गया है। इस प्रकार दोनों ही तिथियां अत्यन्त शुभ बन रही हैं।
यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 8 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां
कल आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र भी रहेंगे। आर्द्रा नक्षत्र सायं 7.42 बजे तक रहेगा। इसके स्वामी रुद्र हैं। यह एक तीक्ष्ण और दारुण स्वभाव वाला नक्षत्र हैं। इसे भी अधिकतर मांगलिक कार्यों हेतु शुभ माना गया है। रात्रि 7.42 बजे से पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी अदिति है, यह एक चर नक्षत्र है एवं सुलोचन दृष्टि वाला नक्षत्र है। इसे भी शुभ कार्यों हेतु श्रेष्ठ माना गया है। इस प्रकार नक्षत्रों के हिसाब से कल की तिथि उत्तम बन रही है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
कल पूरे वृद्धि नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.42 बजे से 11.18 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.53 बजे से सायं 5.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.53 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.26 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.43 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…