ज्योतिष

Aaj ki Tithi 9 June 2024: रविवार को पुष्य नक्षत्र में बना सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें कल की तिथि

Aaj ki Tithi 9 June 2024: रविवार 9 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3.44 बजे तक रहेगी। तृतीया तिथि की स्वामी गौरी है। यह एक जया तिथि है एवं स्वभाव शक्तिप्रद माना गया है। इसे अधिकांश मांगलिक कार्यों हेतु उत्तम मुहूर्त बताया गया है। दोपहर 3.44 बजे से चतुर्थी तिथि लगेगी जिसे रिक्ता तिथि माना गया है। इसके स्वामी गणपति हैं एवं यह एक खल प्रद तिथि मानी गई है। इसे शुभ कार्यों में वर्जित बताया गया है।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 9 June 2024 का दैनिक राशिफल और लव राशिफल, बीतेगा शुभ समय

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka shubh muhurat)

कल पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 8.20 बजे तक रहेगा। इसके स्वामी अदिति है, यह एक चर नक्षत्र है एवं सुलोचन दृष्टि वाला नक्षत्र है। इसे भी शुभ कार्यों हेतु श्रेष्ठ माना गया है। रात्रि 8.20 बजे से पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी बृहस्पति हैं एवं यह एक क्षिप्र एवं लघु स्वभाव वाला ग्रह है। पुष्य नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए अतिउत्तम माना गया है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

चौघड़िया (Aaj Ka Choghadiya)

कल वृद्धि एवं ध्रुव नामक शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सायं 5.52 बजे से 7.31 बजे तक अमृत काल रहेगा। रात्रि 8.20 बजे से अगले दिन सुबह 5.32 बजे तक रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 8.59 बजे से 10.43 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.10 बजे से 3.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.20 बजे से 9.53 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.37 बजे से 7.20 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

4 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago