Baba Vanga 2024 Predictions: वर्ष 2024 यूरोप और मिडिल ईस्ट के लिए खतरनाक रहने वाला है। प्रख्यात ज्योतिषी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि पृथ्वी के इन दोनों ही हिस्सों में घटने वाली घटनाएं जल्द तीसरे विश्वयुद्ध की नींव रखेंगी। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रही तल्खी जल्द दुनिया को विनाश के दौर में धकेल सकती है। उन्होंने आने वाले समय में जैविक तथा रासायनिक हथियारों के प्रयोग की भी चेतावनी दी है।
फ्रांस की प्रख्यात ज्योतिषी और आधुनिक नास्त्रेदमस ने 2024 से 2026 का समय मानव इतिहास के लिए बहुत ही घातक और खतरनाक बताया है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों में कहा है कि इसी समय दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की शुरूआत होगी और जल्द ही विश्व के अधिकतर देश इसकी चपेट में आ जाएंगे, जिसके चलते महाविनाश होगा।
यह भी पढ़ें: NASA ने चंद्रमा पर बना डाली लाइब्रेरी, लाखों किताबें और हजारों गाने भी मिलेंगे
बाबा वेंगा ने कहा कि यह वर्ष दुख और दर्द लेकर आएगा। यूरोप में आतंकी गतिविधियां बढ़ेंगी। दुनिया में आर्थिक महामंदी भी आने के संकेत मिल रहे हैं। साइबर अटैक या किसी परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रेडिएशन के चलते कोई बड़ी दुर्घटना भी संभव है। उन्होंने इजरायल के पड़ौसी देशों से बिगड़ते संबंधों के बीच सावधान रहने की भी चेतावनी दी है। युद्ध के दौरान घातक हथियार यथा जैविक हथियारों के प्रयोग की भी संभावना उन्होंने जताई थी। भारत और एशिया के लिए उन्होंने ऐसी किसी खतरनाक स्थिति का संकेत नहीं दिया था।
बाबा वेंगा का जन्म फ्रांस में हुआ था। उनका पूरा नाम Vangeliya Pandeva Gushterova था। वह नेत्रहीन थी परन्तु उनकी भविष्यवाणी सटीक होती थी। बाबा वेंगा को आधुनिक समय का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। नास्त्रेदमस की ही तरह उन्होंने भी अपनी मृत्यु से पहले आने वाले कई सौ सालों की भविष्यवाणी कर दी थी। उनके अनुयायी आज भी इन भविष्यवाणियों को समझने और उन्हें बताने का कार्य करते हैं।
यह भी पढ़ें: रामचरितमानस की इन चौपाईयों से बनेंगे बिगड़े काम, मंगल, शनि को करें प्रयोग
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…