Bageshwar Dham Parcha kaise banaye: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने पर्चा बनाने की विद्या के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। उनकी देखादेखी इन दिनों पर्चा बनाने वाले कई ज्योतिषी भी सामने आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्चा बनाने की यह कला वास्तव में क्या है और कैसे काम करती है।
पुराणों तथा शास्त्रों के जानकारों के अनुसार पर्चा बनाना कोई बड़ा काम नहीं है। इसके लिए व्यक्ति के पास अतिन्द्रिय शक्ति होनी चाहिए, जिसे हम सिद्धि भी कह सकते हैं। इस शक्ति या सिद्धि के दम पर कोई भी पर्चा बना सकता है या किसी दूसरे तरीके से दुनिया के किसी भी व्यक्ति का भूत, भविष्य और वर्तमान बता सकता है।
यह भी पढ़ें: इन 10 महाविद्याओं की उपासना से मिलती हैं रावण जैसी प्रचंड दैवीय शक्तियां
सिद्धि प्राप्त करने के लिए कई तरीके शास्त्रों में बताए गए हैं। मोटे तौर पर इसके लिए तीन तरीके बताए गए हैं जो यहां बताए जा रहे हैं।
इस तरीके में किसी देवता की आराधना कर उसे प्रसन्न किया जाता है। खास तौर पर यक्ष, किन्नर, गंधर्व अथवा अन्य देवी-देवताओं की प्रसन्न कर यह विद्या आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस तरीके में कुछ दिनों से लेकर कुछ वर्षों तक का समय लग सकता है। शास्त्रों में इस कार्य के लिए वार्ताली, वाराही, पंचागुली देवी आदि की उपासना को सर्वोत्तम माना गया है।
दैवीय शक्तियां आराधना से प्रसन्न होकर अपने साधक को दिव्य दृष्टि का वरदान देने के साथ-साथ उनकी हर कष्ट से भी रक्षा करती हैं। कुछ लोग अन्य देवताओं को प्रसन्न करके भी यह सिद्धि पा सकते हैं उदाहरण के लिए बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमानजी की आराधना के द्वारा यह सिद्धि प्राप्त की है। गलत मार्ग पर चलने पर इस तरह की दैवीय शक्तियां साथ छोड़ देती हैं।
यह भी पढ़ें: बिना जन्मकुंडली देखे ऐसे होगी शुभ-अशुभ ग्रहों की पहचान
पातंजलि हठयोग प्रदीपिका के अनुसार हमारे शरीर में सात सूक्ष्म चक्र होते हैं। इन चक्रों को जागृत कर व्यक्ति शक्तिमान के समान बहुत सी दैवीय शक्तियां प्राप्त कर सकता है। इसके लिए किसी योग्य गुरु के मार्गदर्शन में कई वर्षों तक व्यक्ति को साधना करनी होती है, उसके बाद ही यह शक्ति प्राप्त होती है। परन्तु एक बार शक्ति प्राप्त हो जाए तो फिर वह नष्ट नहीं होती।
बागेश्वर धाम जैसी पर्चा बनाने की सिद्धि प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका प्रेत सिद्धि का है। तंत्र शास्त्रों के नियमों की पालना करते हुए यदि सही तरह से साधना की जाए तो सिर्फ एक दिन में भी दिव्य दृष्टि प्राप्त हो सकती है। इसके लिए शास्त्रों में कई मंत्र भी दिए गए हैं परन्तु उनका प्रयोग किसी योग्य गुरु से दीक्षा लेकर एवं उनकी देखरेख में ही करना चाहिए। जरा सी गलती से मृत्यु हो सकती है और मृत्यु के बाद व्यक्ति की दुर्गति भी होती है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ऐसा ही एक मंत्र तंत्र शास्त्र में बताया गया है। यह मंत्र इस प्रकार है
इस मंत्र के प्रयोग से एक ही रात में पर्चा बनाने की विद्या प्राप्त हो सकती है। किसी योग्य तंत्र गुरु से इस मंत्र की दीक्षा लेने के बाद शनिवार को प्रयोग करना होता है। गुरु की आज्ञा प्राप्त कर शनिवार की आधी रात पूर्णतया निर्वस्त्र होकर बबूल के पेड़ के नीचे बैठ जाएं। वहां पर आम की लकड़ी से हवन करते हुए काले तिल और उड़द से आहुति देने पर प्रेत प्रकट हो जाता है। उसके प्रकट होते ही अपने हाथ को काटकर सात बूंदें रक्त की पृथ्वी पर गिरा दें। इससे वह प्रेत सदा के लिए वश में हो जाएगा और आप जिस भी इच्छा को पूरी करने के लिए कहेंगे, उसे पूरी करेगा।
यह भी पढ़ें:
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी तंत्र-मंत्र के जानकारों और आचार्यों से बात करके एकत्रित की गई है। इनका प्रयोग किसी योग्य मार्गदर्शक की देखरेख में ही करें, अन्यथा किसी भी लाभ-हानि की जिम्मेदारी MorningNewsIndia की नहीं होगी।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…