जयपुर। वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति का भाग्य चमका सकता है। वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों में ही बांस के पौधे को काफी प्रमुखता दी गई है। दोनों ही शास्त्रों में कहा गया है कि बांस के पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति भाग्याशाली होता है। ऐसे व्यक्ति का दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको बांस के पौधे से जुड़े कुछ नियमों का भी ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो काम उल्टा भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसें लगाने के नियम-
1. बांस के पौधे को गमेशा गमले में ही लगाएं। यदि इसे जमीन में लगा दिया गया तो यह बहुत बड़ा हो जाएगा। ऐसा होने पर यह शुभ की जगह अशुभ प्रभाव देने लगेगा।
2. घर में बांस का पौधा ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 फीट तक की ऊंचाई का ही होना चाहिए। अगर पौधा इससे अधिक बड़ा हुआ तो यह नेगेटिव इफेक्ट देने लगता है।
कमाल के हैं ये 5 फेंगशुई टिप्स, लव लाइफ को शानदार बनाना है तो जरूर आजमाएं
3. बांस के पौधे को कभी भी घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी, केला, बांस तथा अन्य शुभ पेड़-पौधे लगाने की मनाही है।
4. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाने से सबसे अच्छा परिणाम मिलता है। इसके अलावा, आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी इस पौधे को लगा सकते हैं।
5. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में मौजूद बांस का पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए। वरना यह घर में रहने वालों के लिए अशुभ परिणाम देता है।
6. जैसे ही बांस का पौधा सूखने लगे, उसपर तुरंत ध्यान देना चाहिए। अगर फिर भी यदि वह हरा-भरा न हो तो उसे हटा कर नया पौधा लगा देना चाहिए।
7. बांस के पौधे को किसी गंदे स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। वरन इसे तुलसी और केले के पुष्प के साथ रखना चाहिए।
8. अगर आप चाहें तो इसे ड्राईंग रूम या बेडरूम में भी रख सकते हैं। ऐसा करने आपके घर और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लाएगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…