Holika Dahan 2024 Muhurat: होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार होली का पर्व 24-25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। 24 मार्च को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को घुलंडी मनाई जाएगी। इस वर्ष होली पर भद्रा और चंद्र ग्रहण दोनों ही योग बन रहे हैं। ऐसे में जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब रहेगा।
यह भी पढ़ें: Holi Ke Upay: होली पर है चंद्रग्रहण, इन उपायों को करते ही घर पैसे से भर जाएगा
पंचांग की गणना के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9.56 बजे आरंभ होगा। इसका समापन अगले दिन (25 मार्च) को दोपहर 12.30 बजे होगा। पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा भी लगेगी जो रात्रि 11.13 बजे तक रहेगी। ऐसे में ज्योतिषियों ने विचार कर मुहूर्त निकाला है। उन्होंने मुहूर्त निकालते हुए भद्राकाल को टालने की सलाह दी है।
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर उरुक्रम शर्मा का कहना है कि भद्रा काल में समस्त शुभ कार्य टालने चाहिए, अतः होलिका दहन भी नहीं हो पाएगा। भद्रा की समाप्ति 24 मार्च को रात्रि 11.13 बजे होगी, उसके बाद ही होलिका दहन होगा। विशेष परिस्थितियों में भद्रा के पृच्छ काल में भी होलिका दहन किया जा सकता है। यह समय सायं 6.34 बजे से 9.54 बजे तक रहेगा, अत्यधिक आवश्यक होने पर इस मुहूर्त में भी होलिका दहन हो पाएगा। परन्तु भद्रा काल को टालना उत्तम रहेगा, अन्यथा हानि भी संभव है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोमवार (25 मार्च 2024) को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी होने जा रहा है। यह ग्रहण सुबह लगभग 10.30 बजे से आरंभ होकर दोपहर 2.15 बजे तक रहेगा। शास्त्रों में ग्रहण काल में शुभ कार्यों का मनाही की गई है परन्तु यह ग्रहण भारत सहित एशिया के अधिकतर देशों में नहीं दिखाई देगा अतः इसका प्रभाव भी मान्य नहीं होगा। यद्यपि ग्रहण काल में किए जाने वाले दान-पुण्य एवं जप-तप आदि कार्य किए जा सकेंगे परन्तु ग्रहण एवं सूतक का प्रभाव मान्य नहीं होगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…