ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 12 March 2024: मंगलवार को बनें एक साथ 3 महाशुभ संयोग, हर काम सफल होगा

Jaipur Aaj Ka Panchang 12 March 2024: मंगलवार 12 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। सुबह 7.13 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी, उसके बाद अगले दिन सुबह 4.03 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। मंगलवार को ही सायं 8.29 बजे पंचक भी समाप्त हो रहे हैं। सूर्योदय सुबह 6.39 बजे होगा एवं सूर्यास्त सायं 6.34 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.53 बजे रहेगा।

पूरे दिन रेवती एवं अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मीन और मेष राशि में रहेगा। सुबह 8.29 बजे तक शिव का वास गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 7.13 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: 12 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang 10 March 2024)

मंगलवार को कई शुभ योग भी बन रहे हैं। रात्रि 8.29 बजे से अगले दिन सुबह 6.28 बजे तक तक रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। ये तीनों ही योग अत्यन्त शुभ एवं समस्त कार्यों में सफलता देने वाले हैं। सायं 6.21 बजे से 7.46 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 12.14 बजे से 1.01 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा।

सुबह 11.07 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.06 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.07 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल दोपहर 3.35 बजे से 5.05 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग सुबह 9.38 बजे से 11.07 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग का समय सुबह 9.02 बजे से 9.50 बजे तक एवं 11.24 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक रहेगा। रात्रि 8.29 बजे तक पंचक भी चल रहे हैं। इन सभी मुहूर्तों में मांगलिक कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

उपाय (Jyotish Ke Upay)

मंगलवार को ज्योतिष शास्त्रों में बजरंग बली एवं मंगल ग्रह का वार माना गया है। इस दिन इन दोनों के ही निमित्त उपाय करने से सभी संकट दूर होते हैं। विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ, अखंड रामायण पाठ आदि अनुष्ठान आरंभ किए जा सकते हैं। भाग्यजनित बाधाएं इन उपायों से शांत होंगी और जीवन में आने वाले संकट भी इससे दूर होंगे।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago