Jaipur Aaj Ka Panchang 13 March 2024: बुधवार 13 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बुधवार को ही विनायक चतुर्थी होने के कारण यह गणपति पूजा के लिए विशेष उत्तम मानी गई है। सूर्योदय सुबह 6.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.35 बजे होगा। चंद्रोदय का समय रात्रि 8.30 बजे रहेगा।
पूरे दिन अश्विनी एवं भरणी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास क्रीडा में रहेगा। आकाश में अग्नि का वास रहेगा। उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। कल भद्रा भी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब से हो रही शुरू? जानें घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां
बुधवार को कई शुभ योग भी बन रहे हैं। पूरे दिन इन्द्र योग रहेगा। सुबह 6.38 बजे से सायं 6.24 बजे तक रवि योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ एवं उत्तम फलदायी है। सुबह 11.50 बजे से दोपहर 1.18 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा।
सुबह 6.38 बजे से 9.37 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.07 बजे से 12.36 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.05 बजे से 6.35 बजे तक लाभ का एवं रात्रि 8.05 बजे से 11.05 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे।
कल दोपहर 12.36 बजे से 2.06 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 8.08 बजे से 9.37 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.12 बजे से 1.00 बजे तक दुर्मुहूर्त योग रहेगा। बुधवार को पंचक नहीं रहेंगे परन्तु दोपहर 2.40 बजे से अगले दिन सुबह 1.25 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी मुहूर्तों में मांगलिक कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Career in Astrology: ज्योतिष में बनाएं कॅरियर, दबाकर छापें नोट
इस बार बुधवार को विनायक चतुर्थी भी है, साथ ही इस दिन रवि योग और इन्द्र योग भी बन रहे हैं। अतः इस दिन गणेशजी की पूजा के लिए बहुत ही शुभ मुहूर्त बन रहा है। आप भी इस दिन गणपति अथर्वाशीर्ष का पाठ कर उत्तम फल प्राप्त कर सकते हैं। गणपति सहस्रनाम के पाठ से समस्त दुखों का नाश कर सुख और सौभाग्य की प्राप्ति की जा सकती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…