ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 15 March 2024: शुक्रवार को मां दुर्गा की आराधना से होंगे शत्रु नष्ट

Jaipur Aaj Ka Panchang 15 March 2024: शुक्रवार 15 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि रहेगी। कल ही स्कन्द षष्ठी भी रहेगी। कल सूर्योदय सुबह 6.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.36 बजे होगा। चंद्रोदय का समय रात्रि 9.52 बजे रहेगा।

पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 10.09 बजे तक नंदी पर, एवं उसके पश्चात् भोजन पर रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 10.09 बजे तक आकाश में, उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इस चैत्र नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें मतलब

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

शुक्रवार को रवि योग एवं प्रीति योग बन रहे हैं। सूर्योदय से अगले दिन सुबह 6.08 बजे तक प्रीति योग एवं सुबह 6.36 बजे से दोपहर 4.08 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 1.49 बजे से 3.22 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.12 बजे से 1.00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

सुबह 8.06 बजे से 9.36 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.36 बजे से 2.06 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इन सभी शुभ योगों में आप मांगलिक कार्य कर सकेंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सुबह 11.06 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.36 बजे से 5.06 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 9.48 बजे तक एवं दोपहर 1.00 बजे से 1.48 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेंगे। इन सभी मुहूर्तों में मांगलिक कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

इस बार शुक्रवार को स्कन्द षष्ठी भी है, साथ ही प्रीति योग एवं रवि योग भी बनेंगे। अतः इस दिन सभी जरूरी कार्य किए जा सकेंगे। शुक्रवार को मां भगवती का दिन भी माना गया है, ऐसे में उनकी आराधना का भी विशेष फल प्राप्त होगा। आप भी इस दिन नवार्ण मंत्र अथवा अन्य स्तोत्रों द्वारा उनकी आराधना कर अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago