Jaipur Aaj Ka Panchang 16 March 2024: शनिवार 16 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि रहेगी। कल रोहिणी व्रत भी रहेगा। रात्रि 9.38 बजे तक सप्तमी तिथि तथा उसके बाद अष्टमी तिथि होगी। सूर्योदय सुबह 6.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.36 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 10.40 बजे रहेगा।
पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। रात्रि 9.38 बजे तक भगवान शिव का वास भोजन में एवं उसके पश्चात श्मशान में रहेगा। कल अग्नि का वास पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: 16 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
शनिवार को कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इनमें द्विपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग प्रमुख हैं। कल सुबह 6.35 बजे से दोपहर 4.05 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। दोपहर 4.05 बजे से रात्रि 9.387 बजे तक द्विपुष्कर योग बन रहा है। कल ही प्रीति योग एवं आयुष्मान योग भी बन रहे हैं।
कल ही भद्रा भी रहेगी परन्तु भद्रा का वास स्वर्ग लोक में होने के कारण यह पृथ्वीवासियों के लिए शुभ मानी जाती है। दोपहर 12.54 बजे से 2.30 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.11 बजे से 1.00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 8.05 बजे से 9.35 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.36 बजे से 5.06 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.36 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.35 बजे तक शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन मुहूर्तों में सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सुबह 9.35 बजे से 11.05 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.06 बजे से 3.36 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 6.35 बजे से 8.11 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन मुहूर्तों को शुभ कार्यों के लिए अनुपयुक्त बताया गया है।
यह भी पढ़ें: रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! घर बैठे होंगे मंगला आरती के दर्शन
इस बार शनिवार को रोहिणी व्रत है। इस दिन द्विपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं, साथ ही प्रीति एवं आयुष्मान योग भी हैं जिनके कारण यह दिन बहुत शुभ है। इस दिन रामायण पाठ, सुंदर कांड पाठ, रुद्राभिषेक, गणपति अभिषेक आदि धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। शनिवार को शनि ग्रह के निमित्त भी कर्मकांड किए जाते हैं, आप भी इन्हें करके अपने सौभाग्य को चमका सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…