ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 17 March 2024: रविवार को करें भैरव उपासना, बिगड़े काम बन जाएंगे

Jaipur Aaj Ka Panchang 17 March 2024: रविवार 17 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि रात्रि 9.52 बजे तक तथा उसके बाद नवमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.37 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 11.33 बजे रहेगा।

पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। रात्रि 9.52 बजे तक भगवान शिव का वास श्मशान में एवं उसके बाद गौरी के साथ रहेगा। कल अग्नि का वास रात्रि 9.52 बजे तक पाताल पर और उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: 17 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

रविवार को आयुष्मान एवं सौभाग्य योग बन रहे हैं। कल भद्रा भी रहेगी परन्तु भद्रा का वास स्वर्ग लोक में होने के कारण यह पृथ्वीवासियों के लिए शुभ मानी जाती है। सुबह 7.44 बजे से 9.23 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.11 बजे से 1.00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.35 बजे से 11.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.06 बजे से 3.36 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.37 बजे से 9.36 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन मुहूर्तों में सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सायं 5.06 बजे से 6.37 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.35 बजे से 2.06 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.00 बजे से 5.48 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: गुझिया-नारियल का प्रसाद लेती मां! जिनकी कृपा से जीते राजा ने 80 से अधिक युद्ध

उपाय (Jyotish Ke Upay)

रविवार का दिन भगवान भैरव और सूर्यदेव को समर्पित किया गया है। इस दिन इन दोनों की ही आराधना से जीवन में आ रहे सभी संकट टलते हैं और बिगड़े काम भी बन जाते हैं। भगवान शिव के रौद्रावतार भैरव हर बिगड़े काम को बनाने की सामर्थ्य रखते हैं। सूर्य देव एक ऐसे ग्रह हैं जिनकी अनुकूलता शेष सभी आठ ग्रहों को भी अनुकूल बना देती हैं। इन दोनों की कृपा से व्यक्ति को राजयोग सहित समस्त प्रकार के सुख तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago