Jaipur Aaj Ka Panchang 18 March 2024: सोमवार 18 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी-दश्मी तिथि रहेगी। रात्रि 10.49 बजे तक नवमी तिथि एवं उसके बाद दशमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.37 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 12.29 बजे रहेगा।
पूरे दिन आर्द्रा और पुनवर्सु नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव 10.49 बजे तक गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेंगे। अग्नि का वास रात्रि 10.49 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़े: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोमवार को रवि योग बना हुआ है। इसका समय सायं 6.10 बजे से अगले दिन सुबह 6.32 बजे तक रहेगा। सुबह 7.36 बजे से 9.17 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.11 बजे से 1.00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.33 बजे से 8.03 बजे तक अमृत का चौघड़िया एवं सुबह 9.34 बजे से 11.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.07 बजे से 6.37 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सुबह 8.03 बजे से 9.34 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 11.04 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.59 बजे से 1.47 बजे तक एवं दोपहर 3.24 बजे से 4.12 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 18 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
सोमवार का दिन भगवान शिव का वार माना गया है। उनकी आराधना भक्तों के समस्त संकटों को सदा-सर्वदा के लिए समाप्त कर देती है। साथ ही भक्तों की जो भी इच्छा होती है, वह पूर्ण होती है। जन्मकुंडली में कोई भी किसी भी तरह का ग्रह दोष हो तो उसे भी महादेव की कृपा मिटा सकती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…