Jaipur Aaj Ka Panchang 2 April 2024: मंगलवार 2 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। रात्रि 8.08 बजे तक अष्टमी एवं उसके बाद नवमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.45 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 2.22 बजे एवं चंद्रास्त का समय 11.46 बजे रहेगा। मंगलवार को ही शीतला अष्टमी भी है परन्तु इस दिन मंगलवार होने के कारण बास्योडा सोमवार को ही पूज लिया गया है।
आज दिन में पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 8.08 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: मोमबत्ती जलाते समय 7 बार बोलें यह मंत्र, मन की हर चाहत होगी पूरी
पूरे दिन शिव योग बना रहेगा। दोपहर 12.06 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय सायं 6.05 बजे से 7.40 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 10.57 बजे से दोपहर 2.04 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.04 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.56 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 3.38 बजे से 5.11 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.23 बजे से 10.57 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.46 बजे से 9.36 बजे तक एवं रात्रि 11.21 बजे से 12.07 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार का दिन हनुमानजी का वार माना गया है। समस्त नौ ग्रहों में से कोई भी ग्रह यदि अशुभ असर दे रहा हो तो वह भी हनुमानजी की आराधना से शुभ फल देने लगता है। इनके अलावा मंगल ग्रह तथा मंगल दोष के लिए भी मंगलवार को ही पूजा एवं अन्य अनुष्ठान किए जाते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…