Jaipur Aaj Ka Panchang 20 March 2024: बुधवार 20 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.31 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.38 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 2.25 बजे एवं चंद्रास्त का समय अगले दिन सुबह 4.27 बजे रहेगा।
कल रात्रि 10.38 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र लगेगा। चंद्रमा बुधवार को पूरे दिन कर्क राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन क्रीडा में रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन-रात्रि पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार को रवि योग एवं सुकर्मा योग बन रहे हैं। सुकर्मा योग पूरे दिन रहेगा जबकि रवि योग का समय सुबह 6.31 बजे से रात्रि 10.38 बजे तक रहेगा। दोपहर 3.35 बजे से 5.20 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। बुधवार होने के कारण कल अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा।
सुबह 6.31 बजे से 9.32 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.03 बजे से 12.34 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.07 बजे से 6.38 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.07 बजे से 11.05 बजे क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
कल दोपहर 1.19 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.22 बजे तक भद्रा रहेगी। दोपहर 12.34 बजे से 2.05 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 11.03 बजे से 12.34 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.10 बजे से 12.59 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 20 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस
शास्त्रों में बुधवार को गणपति का वार बताया गया है। इस दिन गणपति की आराधना करने से भक्तों का दुर्भाग्य दूर होता है और उन्हें अपने जीवन में सभी प्रकार के सुख, समृद्धि तथा आनंद प्राप्त होते हैं। उनकी कृपा से राहु, केतु, मंगल और शनि जैसे दुष्ट ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। गणेशजी के विभिन्न मंत्रों का अनुष्ठान कर इस उनकी कृपा भी प्राप्त की जा सकती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…