ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 21 February 2024: प्रदोष तिथि पर हर काम के लिए हैं ये शुभ-अशुभ मुहूर्त

Jaipur Aaj Ka Panchang 21 February 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार 21 फरवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2080, माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी-प्रदोष तिथि रहेगी। माघ शुक्ल प्रदोष का व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा। बुधवार को सूर्योदय सुबह 6.59 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.22 बजे होगा। जानिए इस दिन बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के बारे में

द्वादशी प्रात: 11.27 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् प्रदोष तिथि आरंभ हो जाएगी। चन्द्रमा दिन भर मिथुन और कर्क राशि में रहेगा। सूर्य शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। शिव का वास कल क्रमशः कैलाश तथा नंदी पर रहेगा। अग्नि का वास सुबह 11.27 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। पश्चिम दिशा में शूल रहेगा।

यह भी पढ़ें:21 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Jaipur Aaj Ka Choghadiya)

पंचांग के अनुसार बुधवार को कई शुभ मुहूर्त (Jaipur Aaj Ka Panchang 21 February 2024) बन रहे हैं। अमृत काल का समय दोपहर 11.41 बजे से 1.25 बजे तक, विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.35 बजे से 3.20 बजे तक एवं गोधूली मुहूर्त सायं 6.20 बजे से 6.45 बजे तक रहेंगे। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 5.18 बजे से 6.08 बजे तक रहेगा।

शुभ कार्य करने के लिए दिन में सुबह 6.59 बजे से 9.50 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत के चौघड़िया बन रहे हैं। सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.57 से सायं 6.22 बजे तक लाभ एवं सायं 7.57 बजे से रात्रि 11.06 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन सभी योगों में आप समस्त प्रकार के शुभ कार्य कर पाएंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang 21 February 2024)

सुबह 8.24 बजे से 9.50 बजे तक यमगंड योग रहेगा एवं राहुकाल का समय दोपहर 12.41 बजे से 2.06 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार दिन में काल, रोग तथा उद्वेग के चौघड़ियाों को भी टालना ठीक रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य न करें।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

बुधवार के टोटके (Budhwar ke Upay)

बुधवार (Jaipur Aaj Ka Panchang 21 February 2024) को गणपति का वार मानकर गणेशजी की पूजा करने का विधान बताया गया है। इस दिन आप गजानन को प्रसन्न करने के लिए उनसे संबंधित पूजा-पाठ तथा अन्य धर्म-कर्म कर सकते हैं।

इसी दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत भी है, अतः भगवान शिव की आराधना के लिए भी दिन शुभ रहेगा। ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-दोष निवारण हेतु बताए गए उपाय करना भी उत्तम रहेगा।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago