Jaipur Aaj Ka Panchang 21 March 2024: गुरुवार 21 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इसे नृसिंह द्वादशी भी कहा जाता है। इस दिन आंवला एकादशी का भी पारण होगा। सूर्योदय सुबह 6.29 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.39 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.21 बजे एवं चंद्रास्त का समय अगले दिन सुबह 5.00 बजे रहेगा।
कल अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा अर्द्धरात्रि बाद 1.27 बजे तक कर्क राशि में रहेगा, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भगवान शिव का वास अगले दिन प्रात: 4.44 बजे तक कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास भी अगले दिन प्रातः 4.44 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुरुवार को सायं 5.42 बजे तक सुकर्मा एवं धृति योग बन रहे हैं। दोनों ही अत्यन्त शुभ योग हैं। दोपहर 12.10 बजे से 12.58 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 11.40 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.27 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा।
सुबह 6.29 बजे से 8.01 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.34 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6..39 बजे से रात्रि 8.07 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
ज्योतिष संबंधी वस्तुएं खरीदने के लिए यहां देखें
कल दोपहर 2.05 बजे से 3.36 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 6.29 बजे से 8.01 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.33 बजे से 11.21 बजे तक एवं दोपहर 3.24 बजे से 4.13 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन अशुभ मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 21 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
गुरुवार को भगवान विष्णु एवं नवग्रहों में बृहस्पति की पूजा करना सर्वोत्तम बताया गया है। गुरुवार को इन दिनों की पूजा से रोजमर्रा के जीवन में आ रहे विघ्नों का नाश होता है और भक्तों के समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं। विशेषकर भगवान विष्णु की आराधना सौभाग्य और मोक्ष दोनों देने वाली है। इसी प्रकार बहुत से लोग गुरुवार को केले के वृक्ष की भी पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे रोजगार और पैसे संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…