ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 23 February 2024: शुक्रवार को इन मुहूर्त में करें दान पुण्य, खूब लाभ होगा

Jaipur Aaj Ka Panchang 23 February 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी, शुक्रवार को विक्रम संवत 2080, माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी – पूर्णिमा तिथि रहेगी। शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 6.57 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.24 बजे होगा। चंद्रोदय सायं 5.26 बजे होगा। जानिए इस दिन बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के बारे में

कल चतुर्दशी तिथि दोपहर 3.33 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी। चन्द्रमा दिन भर सायं 7.25 बजे तक कर्क राशि में एवं उसके बाद सिंह राशि में रहेगा। शुक्रवार को सायं 7.25 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र और उसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। शिव का वास कल दोपहर 3.33 बजे तक भोजन तथा उसके उपरांत श्मशान में रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 3.33 बजे तक आकाश एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। पश्चिम दिशा में शूल रहेगा।

यह भी पढ़ें:  23 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Jaipur Aaj Ka Choghadiya)

पंचांग के अनुसार शुक्रवार  को रवि योग बन रहा है जो समस्त शुभ कार्यों में प्रशस्त माना गया है। दोपहर 12.18 बजे से 1.03 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.57 बजे से सायं 7.25 बजे तक रवि योग रहेगा। अमृत काल सायं 5.39 बजे से 7.25 बजे तक, विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.35 बजे से 3.20 बजे तक रहेगा।

शुभ कार्य करने के लिए दिन में सुबह 8.23 बजे से 9.49 बजे तक लाभ का चौघड़िया (Jaipur Aaj Ka Panchang 23 February 2024) रहेगा। दोपहर 12.41 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सभी अत्यावश्यक कार्य शुक्रवार को इन शुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया में किए जा सकेंगे। जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उन्हें करते रहने में कोई समस्या नहीं है।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang 23 February 2024)

यमगंड योग दोपहर 3.32 बजे से 4.58 बजे तक रहेगा। अहोरात्रि गंडमूल योग रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.15 बजे से 12.40 बजे तक रहेगा। दोपहर 3.33 बजे से अगले दिन सुबह 4.45 बजे तक भद्रा भी रहेगी जो शुभ कार्यों के लिए अशुभ बताई गई है। इनके अतिरिक्त भी अन्य सभी प्रकार के अशुभ योगों एवंचौघड़ियाों को भी टाल कर ही शुभ कार्य करना उपयुक्त रहेगा।

उपाय (Shukrawar Ke Upay)

शुक्रवार को भगवती लक्ष्मी की पूजा एवं आराधना का वार बताया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं और घर में अथाह धन के भंडार भर जाते हैं। जिनकी जन्मकुंडली में शुक्रजनित दोष हों, उन्हें शुक्रवार का व्रत एवं मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। यथासंभव गायों को भोजन कराएं तथा जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, दवाएं आदि दान करें। इससे समस्त प्रकार के दोष दूर होते हैं।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago