Jaipur Aaj Ka Panchang 25 February 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार 25 फरवरी 2024 को विक्रम संवत 2080, माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। सूर्योदय का समय सुबह 6.55 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.25 बजे रहेगा। चंद्रोदय सायं 7.12 बजे होगा। जानिए रविवार को बनने वाले शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में
पंचांग की गणना के अनुसार कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा सायं 8.35 बजे तक रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगा। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी और उत्तरफाल्गुनी रहेंगे। शिव का वास रात्रि 8.35 बजे तक गौरी के साथ उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 8.35 बजे तक पाताल में उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। पश्चिम दिशा में शूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार माघ कृष्ण प्रतिपदा पर बहुत से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें आप किसी भी मांगलिक कार्य को कर पाएंगे। दिन में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सायं 6.11 बजे से 7.59 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। कल रात्रि 1.24 बजे से अगले दिन सुबह 6.54 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं।
दोपहर 2.29 बजे तक सुकर्मा एवं धृति योग बन रहे हैं। सुबह 9.48 बजे से 11.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.06 बजे से 3.33 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.25 बजे रात्रि 9.32 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन शुभ मुहूर्तों में आप सभी प्रकार के मांगलिक कार्य कर पाएंगे।
दोपहर 4.59 बजे से 6.25 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग दोपहर 12.40 बजे से 2.06 बजे तक एवं दूर्मुहूर्त योग सायं 4.53 बजे से 5.39 बजे तक रहेगा। इनके अतिरिक्त रोग, काल एवं उद्वेग के चौघड़ियों में भी समस्त मांगलिक कार्य करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: 25 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
ज्योतिष में रविवार सूर्य देव को समर्पित किया गया है। इस दिन उन्हें प्रसन्न करने हेतु विविध अनुष्ठान किए जाते हैं। आप भी अपनी जन्मकुंडली के अनुसार रविवार को सूर्य की आराधना कर अपने सौभाग्य को पा सकते हैं। इस दिन आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी बहुत लाभ होता है। इस दिन त्रिपुष्कर योग होने से आप जो भी कार्य करेंगे, वह तीन बार होगा। इस दिन भगवान शिव की आराधना से विशेष फल मिलता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…