ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 26 February 2024: आज का हिंदू पंचांग और शिव जी के उपाय

Jaipur Aaj Ka Panchang 26 February 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार 26 फरवरी 2024 को विक्रम संवत 2080, माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.54 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.26 बजे रहेगा। चंद्रोदय रात्रि 8.03 बजे होगा। जानिए सोमवार को बनने वाले शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में-

चन्द्रमा सुबह 8.11 बजे तक सिंह राशि में एवं उसके बाद कन्या राशि में विचरण करेगा। नक्षत्र उत्तरफाल्गुनी और हस्त रहेंगे। शिव का वास रात्रि 11.15 बजे तक सभा में एवं बाद में क्रीड़ा में रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 11.15 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त
(Jaipur Aaj Ka Panchang 26 February 2024)

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार माघ कृष्ण प्रतिपदा पर बहुत से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें आप किसी भी मांगलिक कार्य को कर पाएंगे। दिन में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.03 बजे तक, अमृतकाल रात्रि 8.23 बजे से 10.11 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा।

कल धृति योग भी बन रहा है जिसे मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। सुबह 6.54 बजे से 8.21 बजे तक अमृत, एवं सुबह 9.47 बजे से 11.14 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.59 बजे से सायं 6.26 तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इस प्रकार इन शास्त्रोक्त मुहूर्तों में सभी जरूरी कार्य किए जा सकेंगे।

राहुकाल
(Jaipur Aaj Ka Panchang)

कल सुबह 8.21 बजे से 9.47 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग सुबह 11.14 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक रहेगा एवं दूर्मुहूर्त योग दोपहर 1.03 बजे से 1.49 बजे तक एवं 3.21 बजे से 4.07 बजे तक रहेगा। इनके अतिरिक्त रोग, काल एवं उद्वेग के चौघड़ियों में भी समस्त मांगलिक कार्य करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: 26 February 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

उपाय (Somwar Ke Upay)

ज्योतिष में सोमवार भगवान शिव एवं नवग्रहों में मन के कारक चन्द्रमा को अर्पित किया गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा के अशुभ होने या नीच का होने पर उनके निमित्त कई उपाय बताए जाते हैं जिन्हें सोमवार को किया जाता है। इस दिन भगवान आशुतोष का अभिषेक एवं पूजन करने से कालसर्पयोग एवं अन्य सभी प्रकार के ग्रह-दोषों का नाश होता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago