Jaipur Aaj Ka Panchang 26 March 2024: मंगलवार 26 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रथमा-द्वितीया तिथि रहेगी। दोपहर 2.55 बजे तक प्रथमा तिथि एवं उसके बाद द्वितीया तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.41 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.41 बजे एवं चंद्रास्त का समय 6.52 बजे रहेगा।
दिन में हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 2.57 बजे तक कन्या राशि एवं तत्पश्चात् तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 2.55 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 2.55 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार को ध्रुव योग एवं द्विपुष्कर योग बन रहे हैं। दोपहर 2.55 बजे से अगले दिन सुबह 6.23 बजे तक द्विपुष्कर योग रहेगा। दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 6.50 बजे से 8.37 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.04 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.00 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
मंगलवार को दोपहर 3.37 बजे से सायं 5.09 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.28 बजे से 11.00 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.51 बजे से 9.41 बजे तक एवं रात्रि 11.22 बजे से 12.09 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: 27 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
मंगलवार का दिन भगवान बजरंग बली को समर्पित किया गया है। इस दिन उन्हें प्रसन्न करने हेतु रामायण पाठ, सुंदर कांड का पाठ आदि किए जाते हैं। इनके अतिरिक्त जिनकी जन्मकुंडली में मंगल दोष (अथवा मांगलिक दोष) है, उन्हें भी मंगलवार को हनुमानजी की आराधना करने से लाभ होता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…