Jaipur Aaj Ka Panchang 27 March 2024: बुधवार 27 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। इसी दिन भाई दूज भी रहेगी। सायं 5.06 बजे तक द्वितीया तिथि एवं उसके बाद तृतीया तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.42 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 8.35 बजे एवं चंद्रास्त का समय 7.20 बजे रहेगा।
दिन में चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 5.06 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्नि का वास सायं 5.06 बजे तक पाताल एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल भाई दूज अथवा भ्रातृ द्वितीया का पर्व होने के साथ ही हर्षण योग भी है। अमृतकाल का समय सुबह 9.08 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.23 बजे से 9.28 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.00 बजे से 12.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.09 बजे से 6.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.09 बजे से 11.04 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
बुधवार को दोपहर 12.32 बजे से 0.05 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.55 बजे से 9.28 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.08 बजे से 12.57 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: 27 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
बुधवार का वार गजानन गणपति का वार माना गया है। इस दिन गणपति की आराधना समस्त प्रकार के दुर्भाग्य, रोग एवं शोक का नाश करती है। बुधवार को गणेशजी की पूजा कर उन्हें ताजा हरी दूब चढ़ाने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और घर के समस्त भंडारों को पूर्ण कर देती हैं। जन्मकुंडली में राहु एवं केतु के कारण बन रहे दोषों का निवारण भी गणेशजी की साधना से हो जाता है।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…