Jaipur Aaj Ka Panchang 28 March 2024: गुरुवार 28 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया-चतुर्थी तिथि रहेगी। सायं 6.56 बजे तक तृतीया तिथि एवं उसके बाद चतुर्थी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.22 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.42 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 9.31 बजे एवं चंद्रास्त का समय 7.51 बजे रहेगा।
आज दिन में स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 6.56 बजे तक क्रीडा में और उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास सायं 6.56 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: 29 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
गुरुवार रात्रि 11.13 बजे तक हर्षण योग बन रहा है जो शुभ माना गया है। दोपहर 12.07 बजे से 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 8.58 बजे से 10.43 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.22 बजे से 7.54 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.32 बजे से 2.04 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.42 बजे से 8.09 बजे तक अमृत की चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
गुरुवार को दोपहर 2.04 बजे से 3.37 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 6.22 बजे से 7.54 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.29 बजे से 11.18 बजे तक एवं दोपहर 3.25 बजे से 4.14 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरि एवं बृहस्पति देव का दिन माना गया है। इन दिन इन दोनों देवों की आराधना से समस्त प्रकार के दुखों का नाश होता है। विशेषकर विष्णुसहस्त्रनाम और श्रीमद्भागवत का पाठ करना भक्तों के सभी मनोरथों को पूर्ण करता है। अगर जीवन में कोई ऐसी विशेष समस्या आ रही है, जिसका निवारण नहीं हो पा रहा है तो वह भी इस उपाय से शांत हो जाता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…