ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 3 April 2024: आज बुधवार को गणेशजी की यह पूजा दिलाएगी हर कार्य में सफलता

Jaipur Aaj Ka Panchang 3 April 2024: बुधवार 3 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। सायं 6.29 बजे तक नवमी एवं उसके बाद दशमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.45 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.11 बजे एवं चंद्रास्त का समय 12.52 बजे रहेगा।

आज दिन में उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 6.29 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्नि का वास सायं 6.29 बजे तक आकाश में एवं उसके पश्चात पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

सायं 4.10 बजे तक शिव योग बना रहेगा। सिद्ध योग भी दिनभर रहेगा। ये दोनों ही शुभ योग हैं। अमृतकाल का समय दोपहर 3.40 बजे से 5.12 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.15 बजे से 9.23 बजे तक बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.56 से दोपहर 12.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.11 बजे से 6.45 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.11 बजे से 11.03 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 12.30 बजे से 2.04 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.49 बजे से 9.23 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.05 बजे से 12.55 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Love Rashifal 3 April 2024 Hindi : दैनिक लव राशिफल पढ़े, और भरें जीवन में रोमांस

उपाय (Jyotish Ke Upay)

बुधवार का दिन गणपति का वार है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में बुधवार का व्रत एवं गणपति पूजा बताई गई है। जन्मकुंडली में राहु और केतु ग्रहों द्वारा उपजे ग्रह दोषों का भी गणेश पूजा से निवारण होता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में बुध प्रतिकूल हो या कमजोर हो तो उस अवस्था में भी गजानन की आराधना शुभ फल देती है।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

6 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago