ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 31 March 2024: रविवार को इस मंत्र का पाठ दिलाएगा सफलता

Jaipur Aaj Ka Panchang 31 March 2024: रविवार 31 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी-सप्तमी तिथि रहेगी। रात्रि 9.30 बजे तक षष्ठी एवं तत्पश्चात् सप्तमी रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.44 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 12.29 बजे एवं चंद्रास्त का समय 9.52 बजे रहेगा।

आज दिन में ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 10.57 बजे तक वृश्चिक राशि में, उसके बाद धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 9.30 बजे तक भोजन तथा उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

पूरे दिन वरीयान योग बना हुआ है। इसके अतिरिक्त सुबह 6.18 बजे से 8.00 बजे तक एवं रात्रि 10.57 बजे से अगले दिन सुबह 6.17 बजे तक रवि योग रहेगा। रात्रि 10.57 बजे से अगले दिन सुबह 6.17 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। दोपहर 12.07 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय दोपहर 1.49 बजे से 3.29 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.25 बजे से 10.58 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से 3.37 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.44 बजे से रात्रि 9.37 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सायं 5.10 बजे से 6.44 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.31 बजे से 2.04 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.04 बजे से 2.04 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। रात्रि 9.30 बजे से अगले दिन सुबह 6.17 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: 31 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

उपाय (Jyotish Ke Upay)

रविवार का दिन भगवान सूर्य का वार माना गया है। जन्मकुंडली में किसी भी ग्रह का दोष होने पर सूर्य की आराधना लाभ देती है। इसके अतिरिक्त असाध्य रोग, धन संबंधी कष्ट, नौकरी तथा पारिवारिक समस्याओं में भी सूर्य की आराधना तुरंत असर दिखाती है। रविवार को आदित्यहृदयस्त्रोत का 108 बार पाठ करना समस्त प्रकार के अनिष्टों का नाश कर देता है।

Morning News India

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago