Jaipur Aaj Ka Panchang 6 March 2024: बुधवार 6 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस एकादशी को विजया एकादशी भी कहा जाता है। सूर्योदय का समय सुबह 6.46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.31 बजे होगा। चंद्रोदय अगले दिन सुबह 4.31 बजे होगा।
दोपहर 2.52 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र एवं उसके पश्चात् उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। चन्द्रमा पूरे दिन रात्रि 8.28 धनु राशि में, उसके बाद मकर राशि में रहेगा। शिव का वास अगले दिन सुबह 4.13 बजे तक कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन पृथ्वी पर रहेगा। उत्तर दिशा में शूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: 6 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
अमृतकाल का समय सुबह 10.17 बजे से 11.49 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय 2.36 बजे से 3.22 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त सायं 6.28 बजे से 6.52 बजे तक रहेगा। कल पूरे दिन विजया एकादशी रहेगी जो सभी कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है।
सुबह 6.46 बजे से 9.42 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.10 बजे से दोपहर बाद 12.38 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.03 बजे से 6.31 बजे तक लाभ का एवं रात्रि 8.02 बजे से 11.06 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन सभी शुभ चौघड़ियों में आप मांगलिक कार्य कर पाएंगे।
कल बुधवार को अभिजीत मुहूर्त के समय राहुकाल होने से यह अशुभ माना जाता है। राहुकाल दोपहर 12.38 बजे से 2.06 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 8.14 बजे से 9.42 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग दोपहर 12.15 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना
ज्योतिष में बुधवार को गणपति की पूजा के लिए अतिउत्तम बताया गया है। राहु और केतु संबंधी समस्त दोषों के नाश के लिए गणेशजी की पूजा सर्वोत्तम मानी गई है। विशेषकर गणपति अथर्वाशीर्ष एवं गणपति ऋणमोचन स्तोत्र सभी प्रकार की धन संबंधी समस्याओं का निवारण करता है। प्रतिदिन गणपति को दूब चढ़ाने से भी जीवन में आ रहे दुख दूर होते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…