Jaipur Aaj Ka Panchang 7 March 2024: कल गुरुवार 7 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। एकादशी आज रात अर्द्धरात्रि बाद 1.19 बजे तक है, उसके बाद द्वादशी रहेगी। विजया एकादशी के नाम से प्रसिद्ध इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसी दिन एकादशी व्रत का पारण भी रहेगा। सुबह 6.45 बजे सूर्योदय होगा एवं सायं 6.31 पर सूर्यास्त होगा। चंद्रोदय अगले दिन सुबह 5.19 बजे होगा।
दोपहर 1.03 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं उसके पश्चात् श्रावण नक्षत्र रहेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेगा। शिव का वास पूरे दिन नंदी पर रहेगा एवं अर्द्धरात्रि बाद 1.19 बजे भोजन पर होगा। अग्नि का वास अर्द्धरात्रि बाद 1.19 बजे तक आकाश में रहेगा। कल शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: 7 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
अमृतकाल का समय सुबह 7.08 बजे से 8.37 बजे तक रहेगा। दोपहर 12.14 बजे से 1.01 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त और सायं 6.28 बजे से 6.52 बजे तक गोधूली मुहूर्त रहेगा।
सुबह 6.45 बजे से 8.13 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.38 बजे से 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.31 बजे से रात्रि 8.03 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में समस्त शुभ कार्यों को किया जा सकेगा।
कल राहुकाल दोपहर 2.06 बजे से 3.35 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 6.45 बजे से 8.13 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग सुबह 10.40 बजे से 11.27 बजे तक एवं दोपहर 3.23 बजे से 4.10 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा मार्च-अप्रेल का महीना
ज्योतिष में गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन बताया गया है। इस दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में अखंड संपत्ति आती है और घर के सब भंडार भर जाते हैं। गुरुवार का व्रत करने एवं केले की पूजा करने से व्यक्ति के रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। साथ ही परीक्षा और कोर्ट-केस संबंधी मामलों में भी सफलता मिलने लगती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…