Vat Savitri Vrat Puja: सनातम धर्म में अमावस्या को पितरों की तिथि मान कर कुछ विशेष नियमों की रचना की गई है। यद्यपि इस दिन बड़ और पीपल की पूजा का भी प्रावधान रखा गया है। माना जाता है कि अमावस्या का व्रत एवं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा भक्तों के सभी संकटों का नाश करती है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत भी कहा जाता है।
इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या 6 जून 2024 (गुरुवार) को है, अतः वट सावित्री व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा।इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे, साथ ही धृति नामक शुभ योग भी बन रहा है। इसी दिन रोहिणी व्रत भी रखा जाएगा। यदि शुभ मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में पूजा की जा सकती है। इसी समय लाभ का भी चौघड़िया रहेगा। इसके अतिरिक्त सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक शुभ के चौघड़िया भी पूजा के लिए उत्तम माना गया है।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को सिर्फ एक बार बोलें मां लक्ष्मी का यह मंत्र, पैसों की होगी बारिश
ज्येष्ठ माह की अमावस्या को महिलाएं वट सावित्री व्रत करती हैं। इस दिन वटवृक्ष (बरगद) की पूजा कर भगवान से अखंड सुहागन एवं सौभाग्य का वर मांगा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से पति-पत्नी की उम्र लंबी होती है और उनके जीवन में आने वाले सभी कष्टों का नाश होकर सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पुराणों में सत्यवान और सावित्री की कथा बताई गई हैं। कथा के अनुसार सत्यकाम की आयु बहुत कम थी। ऐसे में उसकी पत्नी ने यमराज से लड़ कर अपने पति को जीवनदान दिलाया था। वट सावित्री व्रत का संबंध भी इसी कथा से बताया जाता है। यही वजह है कि सुहागन महिलाएं वट सावित्री व्रत करती है।
यह भी पढ़ें: तुलसीदासजी ने भी रचा था ‘गायत्री मंत्र’, बिना नियम जप से भी पूरी होंगी इच्छाएं
इस दिन वे सुबह जल्दी उठ कर सोलह श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, उसके नीचे बैठ कर कथा सुनती हैं और पेड़ के चारों तरफ सूत लपेटते हुए पूजा करती हैं। बहुत सी महिलाएं इस दिन व्रत भी रखती हैं। इस दिन भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के निमित्त भी पूजा-पाठ के विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं।
ज्योतिष विज्ञान से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…