ज्योतिष

Krishna Janmashtami 2024: भूलकर भी ना करें ये गलतियां, राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Krishna Janmashtami 2024: जयपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज देशभर में बड़ो हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दिन समस्त मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के नाम की झाकियां निकाली जाती हैं और मंदिरों में भव्य सजावट की जाती है। साथ ही ठीक 12 बजे बाद कान्हा के जन्म की खुशियां मनाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार जातकों को क्या-क्या अर्पित करना चाहिए। नहीं ना तो चलिए जानते हैं जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार जातकों क्या-क्या अर्पित करना चाहिए….

मेष-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेष राशि वाले श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण को लाल फूल अर्पित करने चाहिए। इससे आपका मंगल तो होगा साथ ही आपकी सभी कामनाएं भी पूर्ण होंगी।

वृषभ-वृषभ राशि वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत अर्पित करना चाहिए। अगर संभव हो तो श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

यह खबर भी पढ़ें:-जन्माष्टमी पर लगता है धनिए की पंजीरी का भोग, जानिए कैसे बनाएं?

मिथुन-इस राशि वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में दो तुलसी दल रखें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कर्क-कर्क राशि वाले श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए और भगवान श्रीकृष्ण से अपने लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

सिंह-सिंह राशि वाले जातकों को भगवान कृष्ण को पेड़े का भोग लगाएं। ऐसा करने से श्रद्धालुओं की हर इच्छा पूरी होती है।

कन्या-कन्या राशि वाले जातकों को जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। तुलसी दल अर्पित करने से सभी मनोकामना पूरी होंगी और बाद में तुलसी दल को प्रसाद के रूप में लेना चाहिए।

तुला-तुला राशि वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत अर्पित करें और बाद में इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले श्रद्धालुओं को सुगंधित फूल अर्पित करने चाहिए। पीले रंग के फूल हो तो और भी अच्छा फल मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Krishna Janmashtami 2024 : भगवान कृष्ण के किरदार में फेमस हुए ये टीवी स्टार्स, हर एपिसोड के लिए चार्ज की थी इतनी फीस

धनु-धनु राशि वाले जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। पीला फूल अर्पित करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मकर-मकर राशि वाले जातकों को जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कपूर से आरती करनी चाहिए। इससे जातक की हर इच्छा पूरी होगी।

कुंभ-कुंभ वाले राशि वाले जातकों को जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को चंदन अर्पित करना चाहिए ओर अपनी कामनाओं के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

मीन-मीन राशि वाले जातकों को जन्माष्टमी पर पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण को पितांबर भी कहा जाता है।

Saya Chouhan

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago