मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की पूजा करने वालों के पास कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है। जो भी पूरे नियम धर्म से इनकी पूजा अर्चना करता है, उसे धन की कमी नहीं होती है। वहीं कुछ राशियां तो ऐसी होती हैं जिन्हें बिना कुछ किये ही भगवान कुबेर की कृपा मिल जाती है।
इनके जीवन में यदि कोई परेशानी आती भी है तो उसे कुबेर देव दूर कर देते हैं। कहीं आप भी तो कुबेर देव की ऐसी ही कृपा प्राप्त करने वालों में से नहीं हैं। कौनसी हैं ये तीन राशियां क्या आप भी जानते हैं इनके बारे में।
तुला राशि
धन के देव की अगर किसी पर भी मेहरबानी हो तो उसकी तिजोरियां हमेशा भरी रहती हैं। तुला राशि उन्हीं में से एक है जिसे जन्म से ही भगवान कुबेर का साथ मिलता है। इस राशि वाले जातकों को धन सम्पदा के लिए किए कामों में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। वहीं वे वैवाहिक जीवन में भी सुखी रहते हैं। कुबेर देव के शुभ प्रभाव से उन्हें सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है।
वृश्चिक राशि
कुबेर देव की कृपा से इस राशि वालों को धन की प्राप्ति आसानी से होती है। इस राशि के जातक काफी साहसी होते हैं। उनके घर आसानी से धन का आगमन होता है। इस राशि वाले जातक जीवन में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से नहीं घमराते। यही नहीं वे कोई भी फैसला लें अधिकतर वो सही ही होता है।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों पर कुबेर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। वे नौकरी से ज्यादा व्यापार में सफलता पाते हैं। उनके जीवन में पैसों की कमी नहीं होती। भाग्य का साथ मिलने से वे आसानी से कामयाबी मिल जाती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…