Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 08 मार्च शुक्रवार को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता शक्ति का मिलन हुआ था। महा-शिवरात्रि पर अलग-अलग तरह से अपनी राशि के अनुसार लोग भोले बाबा का अभिषेक करते हैं। चलिए जानते है, राशि अनुसार कैसे करें अभिषेक-
मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव को गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाना करियर में फलदायी रहेगा। भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए शहद, चीनी और मीठे चावल की खीर जैसे मीठे प्रसाद का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ राशि के जातकों को जीवन में संघर्ष दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर पूजा करनी चाहिए। उन्हें दही और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। दही और घी से अभिषेक और पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद भी साथ बना रहता हैं।
मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा को बेल पत्र और लाल रंग के फूल चढ़ाए। यह पूजा आपके जीवन के लिए चमत्कारिक सिद्ध होगी। मिथुन राशि के जातकों को शहद से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। जल्दी परिणाम के लिए गाय माता को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। इसके लिए उन्हें शिव को दूध अर्पित करना चाहिए। बता दे, कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा भगवान शिव के प्रिय हैं। इसीलिए चंद्र प्रिय सफ़ेद वस्तुओं को भगवान शिव को अर्पित करना अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024 Rashifal Hindi: महाशिवरात्रि राशिफल, इन राशियों को मिलेगा भोले बाबा का आशीर्वाद
सिंह राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें शहद और गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन जीवन में सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को बेल पत्र और शहद से अभिषेक करें।
तुला राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध, दही, शहद, देसी घी से अभिषेक करना चाहिए। गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए।
वृश्चिक राशि के जातक को महाशिवरात्रि पर नौकरी और व्यवसाय में सफलता पाने के लिए भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाने चाहिए।
यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024 कब हैं? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में
धनु राशि के जातक भगवान शिव को चंदन पाउडर और पीले रंग के कपड़े और पीले फूलों के साथ देसी घी से अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक को महाशिवरात्रि पर डर पर काबू पाने और शक्ति प्राप्त करने के लिए बेलपत्र, गंगाजल, गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं। बेर का फल चढ़ाएं। धन के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।
मीन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बादाम, बेल पत्र और पीले फूल का अभिषेक करना चाहिए।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…