जयपुर। कई बार लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी पैसा जमा नहीं कर पाते हैं और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। ऐसे में हम आपको आर्थिक तंगी दूर करने के 5 ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जो काफी कारगर है।
1. प्रवेश द्वार पर नहीं कूड़ादार
घर के बाहर या प्रवेश द्वार पर कभी भी कूड़ादान न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही यह बदनामी का कारण भी बनता है। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें। कूड़ेदान न रखें।
2. बिस्तर पर नहीं खाएं खाना
बहुत से लोग अपने बिस्तर पर ही खाना खाते हैं। वास्तु शास्त्र इसका कड़ाई से निषेध करता है। यह गलती इंसान को दरिद्र बना देती है और सुख-समृद्धि में बहुत बाधा आती है।
3. रात को नहीं रखें गंदे बर्तन
रात के समय कभी भी गंदे बर्तनों को किचन में नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप किसी वजह से रात में इन्हें धो नहीं पा रहे हैं तो इन्हें किचन में न रखें। रात को सोने से पहले किचन को हमेशा साफ करें। नहीं तो जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानी बनी रहेगी।
4. शाम के समय दान नहीं करें ये चीजें
शाम के समय कभी भी किसी को दूध, दही या नमक दान में न दें। यह आर्थिक स्थिति के लिए बहुत हानिकारक है।
5. नहीं रखें पानी का खाली बर्तन
रात के समय किचन या बाथरूम में खाली पानी का बर्तन न रखें। बाथरूम में हमेशा पानी से भरी कम से कम एक बाल्टी जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से बचा रहता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…