Navratri 2023: भारतीय आध्यात्म परंपरा में नवरात्रों को शक्ति आराधना का पर्व माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती की नवदुर्गा तथा दस महाविद्याओं सहित अनेकों रूपों में पूजा की जाती है। इस समयकाल में तंत्र-मंत्र सहित अनेकों धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गणेश प्रतिमा स्थापित करते समय ध्यान रखें ये बातें, हो जाएंगे मालामाल
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर को आरंभ होगा तथा इनका समापन 23 अक्टूबर को होगा। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी। इसे शुभ माना गया है, देश तथा जनता की उन्नति होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
नवरात्रि में शास्त्रोक्त पद्धति से मां आद्यशक्ति की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे संपन्नता और उन्नति का वर मिलता है तथा समस्त प्रकार के दुख और दुर्भाग्य नष्ट होते हैं। नवरात्रि में गुरु द्वारा प्रदान किए गए मंत्रों का भी अनुष्ठान किया जाता है। इन सभी से आध्यात्मिक शक्ति तथा सिद्धियां प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: 14 अक्टूबर को लगा रहा Solar Eclipse 2023: इन पांच राशि वालों के लिए अशुभ होगा सूर्यग्रहण
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का भी अनुष्ठान किया जाता है। इससे भक्तों के जीवन में आने वाले समस्त रोग, शोक, दुख और दारिद्रय का नाश होता है। उस पर मां भगवती की कृपा होती है और वह अपने जीवन में सफलता के चरम सोपान पर पहुंच जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं तथा शास्त्रों से ली गई है एवं पाठकों की सूचना मात्र के लिए दी जा रही है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है। यहां दिए गए उपायों अथवा सुझावों को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…