Jaipur Aaj Ka Panchang 20 February 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार 20 फरवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2080, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी रहेगी। अतः इस दिन जया एकादशी और भीष्म द्वादशी भी है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6.55 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.14 बजे होगा। जानिए इस दिन बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के बारे में
एकादशी प्रात: 9.05 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन चन्द्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेगा। सूर्य शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। शिव का वास कल क्रमशः क्रीडा तथा कैलाश पर रहेगा। अग्नि का वास पृथ्वी पर रहेगा। उत्तर दिशा में शूल रहेगा।
यह भी पढ़ें: 20 February 2024 दैनिक करियर राशिफल पढ़े और करें दिन की शुरुआत
पंचांग के अनुसार मंगलवार को त्रिपुष्कर योग तथा रवि योग बन रहे हैं। रवि योग सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.13 बजे तक तथा त्रिपुष्कर योग दोपहर 12.13 बजे से अगले दिन सुबह 6.59 बजे तक रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 5.19 बजे से 6.09 बजे तक रहेगा।
शुभ कार्य करने के लिए दिन में सुबह 11.16 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत के चौघड़िया बन रहे हैं। इसी समय अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। इन सभी योगों में आप समस्त प्रकार के शुभ कार्य कर पाएंगे।
दिन में राहुकाल का समय दोपहर 3.31 बजे से 4.57 बजे तक रहेगा। सुबह 7.00 बजे से 9.55 बजे तक भद्रा रहेगी। इसी प्रकार दिन में काल, रोग तथा उद्वेग के चौघड़ियां को भी शुभ नहीं माना गया है। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य न करें।
यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
शास्त्रों में मंगलवार को हनुमानजी का वार (Jaipur Aaj Ka Panchang 20 February 2024) माना गया है। इस दिन बजरंग बली की सेवा तथा पूजा शुभ फल देती है। इसी दिन जया एकादशी होने के कारण भी भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। अपनी इच्छानुसार और यथाशक्ति दान करें, अपने इष्टदेव की पूजा करें, निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…