Shani Dosh Upay in hindi: शनिदेव के प्रकोप से हर कोई बचना चाहता है। न्याय के देवता शनिदेव की कृपा सभी राशि के जातक चाहते हैं। ऐसे में किसी को साढ़े साती की दशा लग जाती है तो होने वाले कष्टों के निवारण के लिए कई सारे उपाय किए जाते हैं। जिस व्यक्ति के साढ़ेसाती की दशा लग जाए उसके सारे बने काम बिगड़ जाते हैं। इसी कष्ट का उपाय आज आपको बताने जा रहे हैं कि शनिदेव के प्रकोप से कैसे बचा जाए। साथ ही जिसके साढ़े साती की दशा लग जाती है उस व्यक्ति को क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: पढ़िए 22 April 2024 का पंचांग, और जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल
अगर आप भी शनिदेव के प्रभाव में आ गए हैं और आप पर साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है या फिर ढैया का प्रभाव है तो आप दिए गए उपायों के जरिए इस दोष (Shani Dosh Upay in hindi) के प्रभाव को कम कर सकते हैं। शनिदेव की साढ़े साती सात वर्ष तक चलने वाली दशा है जिसमें सारे काम बिगड़ते चले जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दोष से बचने या कम करने के क्या उपाय हम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पढ़िए 22 April 2024 का पंचांग, और जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल
1. स्नान कर करने के बाद पीपल के वृक्ष को पानी दें और इस वृक्ष की सात परिक्रमा करें सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं। इससे शनिदेव का प्रकोप आप पर कम होने की संभावना है।
2. तेल से भरे पात्र में अपना चहरा देखें, और इस तेल को किसी जरुरतमंद व्यक्ति को दान करदें। ऐसा करने से भी शनिदेव आप पर कम क्रोधित होंगे।
3. इस दोष से मुक्ति पाने के लिए या फिर इस दोष को कम करने के लिए आप आप काले घोड़े की नाल की अंगूठी भी पहन सकते हैं।
4. हर शनिवार बंदरों को गुड़ चने खिलाएं, साथ ही हनुमान चालिसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनिदेव के दोषों से बचा जा सकता है।
5. शनिवार के दिन आप काली वस्तुओं का दान करें। काले तिल, काले जूते या फिर लोहे से बनी वस्तुएं दान करने से शनि के दोषों से दूर हो सकते हैं।
6. हर शनिवार को काले तिल, आटा या फिर शक्कर चींटियों (Shani Dosh Upay in hindi) को खाने के लिए डाल दें। इससे भी आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
7. तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें काले तिल डालें। उसके बाद ये जल शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…