ज्योतिष

रंगीन, काले, बड़े और कोबरा सांप से जुड़े है ये 8 सपने, जानें कौनसा देता है गड़े खजाने का पता

Swapna Shastra Hindi: स्वप्न शास्त्र अच्छे और बुरे ख्वाबों का एक अकल्पनीय ग्रंथ है। यह कहता कि नींद में आने वाला हर सपना कुछ न कुछ कहता है।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी सपना चाहे बुरा हो या अच्छा, कुछ न कुछ प्रभाव हमारी जिंदगी पर छोड़ता है। सपनों के इस संसार में विचरण करना भले ही हमारे लिए आसान न हो, लेकिन इसे स्वप्न शास्त्र के जरिये समझा जा सकता है। मनोविज्ञान, चिकित्सा विज्ञान में भी यह शोध का विषय बना हुआ है।

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रात की नींद में देखे गए सपने हमें जीवन के महत्वपूर्ण संकेत देते है। कई बार ये सामान्य हो सकते है और कई बार डरावने भी। इन्हीं में से एक है सपने में सांप का दिखाई देना, जोकि अक्सर लोगों को विचलित कर देता है।

स्वप्न शास्त्र में सांप से जुड़े अलग-अलग सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनमें से कुछ सपने अपार धन लाभ का संकेत देते है तो कुछ बड़े नुकसान या संकट की आहट करने लगते है। चलिए जानते है रात की नींद में सांप का दिखाई देना क्या संकेत देता है, और भी सांप से जुड़े अन्य दूसरे सपनों के बारे में –

सपने में रंग-बिरंगा सांप दिखाई देना

सपने में रंग-बिरंगे सांप देखना शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना जीवन में अपार धन और खुशियों के आगमन का संकेत देता है।

सपने में सफेद सांप दिखाई देना

सपने में सफेद सांप का दिखाई देना भी शुभ संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना बड़े धन लाभ और खजाने के मिलने का संकेत देता है।

सपने में सांप का डंसना दिखना

सपने में यदि सांप आपको डंस ले तो यह अशुभ संकेत हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना आपके किसी बड़ी बीमारी होने का संकेत देता है।

यह भी पढ़े: सपने में गाय का दिखना इस बात का है संकेत

सपने में सांप के डंसने का इलाज होते देखना

सपने में यदि सांप आपको डंस ले और आप उसका इलाज होते देखते है तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि जीवन में चल रहा संकट टल गया है।

सपने में काला बड़ा सांप दिखाई देना

सपने में बड़ा काला सांप दिखाई देना भी शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना आर्थिक लाभ अथवा धन प्राप्ति का संकेत देता है।

सपने में गुलाबी रंग का सांप दिखाई देना

सपने में गुलाबी रंग का सांप देखना भी शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह किसी शुभ घटना के होने या शुभ समाचार मिलने का संकेत है।

स्वप्न शास्त्र से जुड़े लेखों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

सपने में सांप के दांत दिखाई देना

सपने में सांप के दांत दिखाई देना अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना आपको किसी करीबी के द्वारा नुकसान होने का संकेत देता है।

सपने में सांप का काट लेना

सपने में सांप काट लेना भी अच्‍छा संकेत नहीं है। यह बताता है कि आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए धन के लेन-देन मामलों में सतर्कता बरतें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago