ज्योतिष

8 अप्रेल को सूर्य ग्रहण, 15 दिनों में ही दो ग्रहण करेंगे देश और दुनिया का यह हाल

Surya Grahan 2024: इस बार केवल 15 दिनों में दो ग्रहण होने के कारण यह वर्ष बहुत ही अनोखा रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार इन दोनों ग्रहणों का देश और दुनिया पर व्यापक असर होने वाला है। इसके साथ ही एक अन्य विशेष खगोलीय घटना भी घटने वाली है।

पूर्णिमा से अमावस्या के बीच दो ग्रहण

पहला ग्रहण 25 मार्च (फाल्गुन पूर्णिमा एवं घुलंडी) पर चंद्र ग्रहण के रूप में हुआ था। यह ग्रहण अमरीका और अफ्रीका सहित कई देशों में देखा गया था। हालांकि भारत सहित एशिया के अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण दृश्य नहीं था। दूसरा ग्रहण 8 अप्रेल 2024 को अमावस्या के दिन हो रहा है। यह ग्रहण भी अमरीका, मैक्सिको सहित दुनिया के लगभग 55 से अधिक देशों में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan Effect: सूर्य ग्रहण में महिलाएं नहीं करें मोबाइल फोन यूज, पढ़ें डॉक्टरों की ये चेतावनी

3 घंटों का होगा सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों के अनुसार 8 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात्रि 10.08 बजे से 1.25 बजे तक (3 घंटे 16 मिनट) होगा। भारत और एशिया में उस समय रात्रि होने के कारण ग्रहण नहीं दिखाई देगा। अलग-अलग देशों में ग्रहण के दिखने की अवधि भी अलग-अलग रहेगी, यथा अमरीका में 40 मिनट 43 सेकेंड तथा कनाडा़ में 34 मिनट 4 सेकेंड का ग्रहण होगा।

इस दिन चंद्रमा होगा पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक

सूर्य ग्रहण के दिन ही एक और विशेष घटना भी घटने जा रही है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर होगा। उस दिन चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी मात्र 3 लाख 60 हजार किलोमीटर होगी। इस वजह से उस दिन चंद्रमा भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा बड़ा दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan kab hai : इस बार रात को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा

देश और दुनिया के लिए कैसे रहेंगे ग्रहण

पौराणिक मान्यताओं और किंवदंतियों में ग्रहणों को विशेष महत्व देते हुए इन्हें अशुभ बताया गया है। इस वर्ष केवल 15 दिनों के अंतर में हो रहे दोनों ग्रहण दुनिया के लिए भीषण संकेत लेकर आ रहे हैं। आने वाले समय में आतंकी गतिविधियां और प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिल सकती हैं। आगजनी और आपराधिक वारदातों में भी बढ़ोतरी संभव है। विशेष रुप से जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देंगे, उन्हें भविष्य में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago