जयपु। आज के जमाने में लोग पैसा कमाने के लिए सबकुछ करते हैं। लेकिप कई बार कड़ी मेहनत करने बावजूद भी लोगों के पास पैसा इकट्ठा नहीं पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। इस वजह से जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यदि आप भी धन कमी से परेशान तो ये वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम जरूर अपनाएं-
1. कुबेर यंत्र
कुबेर देव को धन व संपन्नता का प्रतीक माना गया है। यह आपके ईशान कोण के स्वामी माने गए हैं। इसलिए उत्तर-पूर्व दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करना शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा से नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाली चीजों को हटा देना चाहिए। जैसे भारी फर्नीचर और शू रैक आदि।
2.व्यवस्थित करें घर
अक्सर घरों में लोग सामान यहां-वहां छोड़ देते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में वास्तु दोष पैदा होता है। वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर को व्यवस्थित करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
3. दक्षिण-पश्चिम कोने में रखे लॉकर
धन लाभ व आर्थिक तंगी दूर करने के लिए लॉकर या तिजोरी को अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। लॉकर कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए। इस चीज को नजरअंदाज करने से धन का नुकसान होता है।
4- मुख्य द्वार रखें साफ-सुथरा
वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। और गृहकलह खत्म हो जाती है।
5. घर में कटीले पौधे न लगाएं
घर के आसपास हरियाली बनाए रखें और कटीले पौधे न लगाएं। कहते हैं कि घर में कंटीले पौधे होने से परिवार के लोगों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…