जयपुर। अक्सर ऐसा होता है कि घर में बिना किसी वजह के भी तनाव व लड़ाई-झगड़ा बना रहता है। इस वजह से आपसी रिश्तों में कड़वाहट और एक-दूसरे के प्रति उदासीनता आ जाती। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे वास्तु टिप्स भी हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको 15 ऐसे आसान वास्तु टिप्स बता रहे हैं जो काफी कारगर हैं और इन सब दोषों को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं-
1. अपने घर में वीक में एकबार गूगल का धुआं जरूर करं। यह शुभ है।
2. वहीं आप गेहूं में नागकेशर के 2 दाने और तुलसी की 11 पत्तियां डालकर पिसवा सकते हैं। यह शुभ माना जाता है।
3. घर में सरसों तेल के दीये में लौंग डालकर जलाना शुभ माना जाता है।
4. प्रत्येक गुरुवार को अपने घर के तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है।
5. तवे पर रोटी सेंकने से पहले दूध के छींटें मारें, ऐसा करना शुभ है।
6. याद रखें, पहली रोटी गौ माता के लिए निकाल देना शुभ माना जाता है।
7. अपने मकान में 3 दरवाजे एक ही रेखा में न हों, इसका हमेशा ध्यान रखें।
8. कभी भी सूखे फूल को अपने घर में नहीं रखें।
9. घर में संत-महात्माओं के चित्र आशीर्वाद देते हुए मुद्रा में लगाएं।
10. अपने घर में टूटी-फूटी, कबाड़, और अनावश्यक वस्तुओं को नहीं रखें।
बेहद खास होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानिए इस साल कितनी बार होंगी ये घटनाएं
11. ध्यान रखें, घर में टपकने वाले नल नहीं होना चाहिए।
12. आपके घर में गोल किनारों के फर्नीचर ही शुभ हैं।
13. घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की ओर या पूजा स्थान के पास ही रखें।
14. वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है।
15. घर के दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरियाली वाली चित्र लगाएं।
आपको भी होता है इन 4 चीजों का अभास, तो दैवीय शक्तियां दे रही हैं कोई बड़ी चेतावनी
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…