ज्योतिष

चंद्रमा, शनि और राहु करेंगे राशिचक्र को प्रभावित, पढ़े 24 से 30 जून का साप्‍ताहिक राशिफल

Saptah Ka Rashifal 24 to 30 June 2024: आज से आषाढ़ माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह का पहला हफ्ता 24 जून 2024 सोमवार से लेकर 30 जून 2024 रविवार तक रहेगा। इस सप्ताह चंद्रमा पहले शनि और फिर राहु के साथ युति करेंगे। इसी हफ्ते में पंचक भी लगने जा रहे है, जिसका प्रभाव भी होगा। चंद्र की शनि-राहु के साथ युति और पंचक के चलते 12 राशियों पर क्या असर होगा? जानते है 24 से 30 जून तक के साप्ताहिक राशिफल से।

मेष साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Mesh Saptahik Rashifal24 to 30 June 2024)

यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। ये जातक नए तरीकों से काम की शुरुआत करने में सफल रहेंगे। कारोबार में चल रही परेशानियों का भी अंत होगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्तिथि भी मजबूत होती हुई प्रतीत होगी। युवाओं की रूचि लेखन और धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूती मिलेगी। महिला जातक सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Vrashabh Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ भरपूर मिलेगा। कारोबार में तरक्की के लिए प्रचार-प्रसार की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंत में मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। ग्रहों की मजबूत स्तिथि को देखते हुए युवाओं के लिए विवाह के योग बन रहे है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। इस हफ्ते मन में किसी अज्ञान कारण के चलते डर बना रहेगा।

मिथुन साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Mithun Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

यह सप्ताह कम्युनिकेशन संबंधी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस हफ्ते कई नए प्रभावशाली लोगों से मुलाक़ात के योग बन रहे है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह हमेशा की तरह सामान्य ही रहने वाला है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बड़ी डील मिलने की संभावना बन रही हैं। युवाओं को कार्यक्षेत्र में अनुशासन के साथ काम करने का लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्तिथि बन सकती है। मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करना होगा।

कर्क साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Kark Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

कामकाज की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन अंत में रफ्तार धीमी पड़ सकती है। मशीनरी से जुड़े कार्यों में दुर्घटना होने का भय बना रहेगा। सामाजिक संपर्कों की वजह से कारोबार में लाभ की स्तिथि रहेगी। साझेदारी के व्यापार में अनबन की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी जातकों को परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। सर दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। बाहरी भोजन करने से सेहत बिगड़ने की पूरी संभावना है।

सिंह साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Singh Saptahik Rashifal24 to 30 June 2024)

यह सप्ताह बेरोजगारों के लिए नौकरी दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए प्रमोशन मिलने के योग बन रहे है। व्यापार में किसी नई योजना को लागू करने की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। मित्रों के साथ सफलता का जश्न मनाने का अवसर मिलेगा। पुराने रोगों को अनदेखा न करें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार मधुर रहेगा और रिश्ते में पहले से अधिक मजबूती देखने को मिलेगी। आर्थिक स्तिथि भी बेहतर रहेगी।

कन्या साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Kanya Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते सफलता मिलने के योग है। हालांकि, किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए दिल और दिमाग के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। होटल व्यवसाय से जुड़े जातकों को बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को अपने स्किल्स को दिखाने का अवसर मिलेगा। पैसे और सेहत से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्चे बजट को बिगाड़ सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Tula Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

सोना चांदी से जुड़े तुला जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। युवाओं का ध्यान अपने पसंद के कार्यों पर रहेगा। परिवार को प्रसन्न रखने के लिए कुछ फॅमिली प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। दिल से जुड़े रोगों में लापरवाही खतरनाक हो सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। अनावश्यक चिंता आपके लिए कई रोग उत्पन्न करेगी।

वृश्चिक साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Tula Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का आज अच्छा समय है। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छा धन लाभ मिल सकता है। कारोबार में निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्तिथि रहेगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्तिथि थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खुजली जैसी समस्या परेशान करेगी।

धनु साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Dhanu Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

इस सप्ताह इन जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यस्थल की बातें दूसरों से शेयर करने से बचें। जनसंपर्क व्यापार में मुनाफा दिला सकता है। अनजान लोगों के साथ लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिएअधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का प्रेम भरपूर मिलेगा। पैरों में दर्द और सूजन से पीड़ित हो सकते है।

मकर साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Makar Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते अनुभवी लोगों से मार्दर्शन प्राप्त होगा। इसके बाद कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा और प्रमोशन के द्वार खुलेंगे। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारी जातकों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते है। …लेकिन इस दौरान जीवनसाथी का सहयोग पूरा मिलेगा। आर्थिक तंगी से परेशान रह सकते है।

कुंभ साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Kumbh Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

कुंभ राशि के लोग इस हफ्ते की शुरुआत में अपने हित के लिए स्वार्थी स्वभाव अपनाएंगे। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे जातकों को इस हफ्ते नौकरी मिलने के योग है। व्यापारियों को विदेशी कंपनी के जरिये कोई बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक स्तिथि मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च पढ़ाई में लगे विद्यार्थियों को मन उत्साहित रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध कड़वे हो सकते है। खान-पान पर विशेष ध्यान देवें, अन्यथा सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मीन साप्‍ताहिक राशिफल 24 से 30 जून 2024
(Meen Saptahik Rashifal 24 to 30 June 2024)

मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कड़ा परिश्रम करना होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। नए व्यापार को जमाने के लिए अनुभव की जरुरत महसूस होगी। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में कोई बड़ा काम सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में दंपति एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, माहौल अच्छा बना रहेगा। गरिष्ठ और बाहरी भोजन का सेवन करने से बचें, अन्यथा पेट से जुड़े रोड परेशान कर सकते है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। MNI इसकी पुष्टि नहीं करता है।

— E-Paper

— WhatsApp Channel

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago