Car Market में अब मचेगा बवाल! जल्द आ रही ये धांसू Ford Bronco कार

जयपुर। भारतीय कार मार्केट में जबरदस्त बवाल मच सकता है क्योंकि धांसू कार Ford Bronco यहां पर एंट्री मारने जा रही है। भारत पहले से फोर्ड की दो कारें बहुत पॉपुलर हैं जिनमें फोर्ड एंडेवर और फोर्ड इकोस्पोर्ट शामिल है। लेकिन भारत में फोर्ड अपनी इस नए कार को इंपोर्ट करके बेचने के मूड में है। यह फोर्ड ब्रोंको भी एक जबरदस्त और पॉपुलर एसयूवी कार है।

 

फोर्ड ब्रोंको इन कारों को देगी टक्कर

भारत में Ford Bronco जीप रैंगलर, लैंड रोवर डिफेंडर जैसी एसयूवी कारों को टक्कर देने वाली है। ब्रोंको एक जबरदस्त कार है सभी ऑफ-रोडर्स की तरह धांसू है। इस कार का नया वेरिएंट क्लासिक ब्रोंको है। यह कार 60 के दशक में काफी ज्यादा पॉपुलर एसयूवी थी। फोर्ड कंपनी लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर्स की नई मांग को देखते हुए इस कार को नए अवतार में लेकर आई है। फोर्ड ब्रोंको का हेडलैंप और डिज़ाइन काफी आकर्षित करने वाले हैं। इसमें 37 इंच के बड़े टायर और शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस दिए गए हैं जिसमें यह किसी भी चीज़ के ऊपर निकल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 2024 New Year से पहले Mahindra SUVs पर मिल रही करीब 5 लाख की छूट!

 

शानदार इंटीरियर

Ford Bronco कार का इंटीरियर भी जबरदस्त है। इसके चारों तरफ हार्ड प्लास्टिक मौजूद है। इसमें जबरदस्त ड्यूराबिलिटी दी गई है। इस का डेशबोर्ड डिसपले वाटर रेसिस्टेंट है और इस पर कंट्रोल बटन बड़े हैं। इस वजह से इसे चलते-फिरते हुए यूज करना काफी आसान है। इसमें एक बड़ी SYNC स्क्रीन दी गई है। वहीं, GOAT डायल भी इसमें शामिल है। फोर्ड ब्रोंको के भी रैंगलर की तरह छत और दरवाज़ों को भी हटा सकते हैं।

 

पावरफुल इंजन

Ford Bronco में 2.7-लीटर इकोबूस्ट वी6 इंजन दिया गया है जो 310 बीएचपी का पावर देता है। इस वजह से यह एक दमदार एसयूवी है। यह इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन से भी लैस है जिससें यह उछाल मारती। इसमें फोर्ड एंडेवर की तरफ हल्की स्टीयरिंग दी गई हे। इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 2H या 4H भी मौजूद है। इतना ही नहीं बल्कि यह कार 4×4 सिस्टम वाली भी है।

 

यह भी पढ़ें: इस Hero Bike ने तोड़ा रिकॉर्ड, 14 लाख लोगों ने खरीदा

 

फोर्ड ब्रोंको कार बड़ी ऑफ-रोडर कार

फोर्ड ब्रोंको कार बड़ी ऑफ-रोडर कार की तरह दौड़ती है, लेकिन इस डेली यूज नहीं किया जा सकता। यह कार लैंड रोवर डिफेंडर की तरह ही है। फोर्ड ब्रोंको अमेरिका समेत विदेश में काफी पॉपुलर है और इसमें जल्द ही भारत में लाया जा सकता है। हालांकि, भारत में फोर्ड ब्रोंको चलाना मजेदार हो सकता है लेकिन इसकी ग्लोबल रेंज को CBU के रूप में भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago