ऑटोमोबाइल

Pravaig Defy: अरब के शेखों को पसंद आई ये इंडियन इलेक्ट्रिक कार, अब कंपनी बनाएगी 10 लाख यूनिट्स

Pravaig Defy: सऊदी अरब हो या दुबई हो खाड़ी देशों का नाम आते ही जेहन में करोड़पति अरब शेख, बड़ी बड़ी गगनचुंबी इमारतें और तेल के अथाह भंडार नजर आने लगते हैं। बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी Pravaig Dynamics सऊदी अरब में अपना कार मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए कंपनी का सऊदी अरब प्रशासन के साथ MOU हो चुका है। यानी अरब के शेखों को भारतीय कारें पसंद आ रही हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उस कार पर जिसने अरब के शेखों को मुरीद बना दिया है।

यह भी पढ़ें:UAE News: दुबई के अलावा और क्या है यूएई में, शेखों की दुनिया का सच जान लीजिए

सऊदी अरब में 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण

(Pravaig Defy) कंपनी ने सऊदी अरब में लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण का लक्ष्य रखा है। कंपनी सऊदी अरब के साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, खाड़ी और यूरोपीय देशों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करने वाली है। बताया जा रहा है कि अरब के शेखों को महंगी और आधुनिक गाड़ियां बहुत पसंद है। प्रवेग की यह शानदार इलेक्ट्रिक कार उम्दा फीचर्स और आधुनिक हाई रेंज की वजह से खाड़ी देशों की चहेती ईवी कार बनती जा रही है।

यह भी पढ़ें:Shab-e-Meraj 2024: कुवैत कतर बहरीन जैसे खाड़ी देश ऐसे मनाते हैं मेराज की रात

एक बार फुल चार्ज होने पर 500 km तक चलेगी

(Pravaig Defy) प्रवेग कंपनी की यह तगड़ी कार Pravaig Defy एक बार फुल चार्ज होने पर 500 km तक चलेगी। कंपनी का दावा है कि यह दमदार कार 402 bhp की पावर उत्पन्न करेगी। वहीं शेखों की फेवरेट यह कार 210 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पलक झपकते ही पकड़ लेगी।

कार के फीचर्स शानदार हैं

सऊदी अरब में बनने वाली इस Pravaig Defy इलेक्ट्रिक कार का टॉर्क 620 nm का रहेगा। मंहगी कारों के शौकीनों के लिए यह शानदार कार 39.50 लाख एक्स शोरूम की कीमत में जल्द मिलने लगेगी। प्रवेग कंपनी और सऊदी सुल्तान के बीच हुए समझौते के अनुसार ईवी निर्माता ईवी, एआई से चलने वाले सॉल्यूशंस, एडवांस्ड बैटरी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस सहित सप्लाई एंड सर्विस व्हीकल्स वाहनों को विकसित करेगी।

यह भी पढ़ें:अयोध्या में बन रही भव्य मस्जिद

अरब भारत के रिश्ते मजबूत होंगे

प्रवेग डायनेमिक्स के संस्थापक और सीईओ सिद्धार्थ बागरी ने कहा कि यह सौदा भारतीय स्टार्टअप के लिए दुनिया को अपनी टेक्नोलॉजी पेश करने का लाजवाब अवसर दे रहा है। साथ ही भारत और अरब देशों के रिश्ते भी मजबूत होंगे। हमें गर्व होना चाहिेए कि दुनिया के देश आज मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स को पसंद कर रहे हैं।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

9 घंटे ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago