जयपुर। Ranbir Kapoor Car : एनिमल मूवी शानदार सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अब रामायण मूवी को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में मूवी में भगवान राम का रोल कर रहे हैं। लगातार कई सारी सक्सेस मूवीज देने के बाद रणबीर कपूर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपने लिए नई कार खरीदी है जो काफी आकर्षक और कीमती है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने Bentley Continental GT V8 लग्जरी कार खरीदी है। रणबीर कपूर अपनी इस कार में खरीदने वाले दिन ही खुद ड्राइव करते नज़र आए। हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर इस नई बैंटले कार से घूमते दिखाई दे रहे हैं।
रणबीर कपूर की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 की कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है इसका मतलब रणबीर कपूर की कार कलेक्शन में अब एक और शानदार लग्जरी कार शामिल हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Car Care Tips : गर्मियों में सुबह जल्दी या शाम को भरवाएं गाड़ी में तेल, ज्यादा माइलेज समेत मिलेंगे ये 8 फायदे
आपको बता दें कि रणबीर कपूर लग्ज़री कारों के काफी शौकीन रहे हैं। उनके गैराज में पहले से ही ऑडी ए8एल, ऑडी आर8, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज बेंस एएमजी जी-63, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी जैसी फेमस लग्ज़री कारों मौजूद हैं। उनके पास एक हार्वेल डेविडसन बाइक भी है।
रणबीर कपूर की हाल ही में एनिमल मूवी जबरदस्त सक्सेसफुल रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। दुनियाभर में इस फिल्म ने अब 915 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…