Petrol-Diesel Price Rajasthan: राजस्थान में कुछ ही दिनों में नई सरकार का गठन हो जाएगा। विधानसभा चुनाव 2023 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद 'भारतीय जनता पार्टी' सरकार बनाने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। फिलहाल 'मुख्यमंत्री पद' पर मसला अटका हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में नई सरकार की पहली कैबिनेट में 'पेट्रोल-डीजल' पर वैट (Petrol-Diesel VAT) घटाने का फैसला तुरंत प्रभाव से लिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व की गहलोत सरकार द्वारा चलाई गई अधिकतर जनहित योजनाओं को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। इसी के साथ और भी कई बड़े फैसले जनहित में लिए जा सकते है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी Petrol-Diesel VAT कम करने के संकेत भी दे चुके है।
यह भी पढ़े: Top 5 Jaipur Bazar जिन्हें दुनियाभर में मिली है पहचान, जानें खासियत
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि सबसे अधिक वैट के चलते राजस्थान में 22 राज्यों के बराबर राजस्व मिला है। भाजपा सरकार आने पर पेट्रोल-डीजल पर 11.50 रुपए तक की राहत दी जायेगी। पाटी सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले Petrol-Diesel VAT कम करने का फैसला लिया जा सकता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…