Saudi Arab Currency Haj : इस्लाम का सबसे पवित्र स्थान मक्का और मदीना सऊदी अरब में स्थित है। इन दिनों भारत से भी हज यात्रा करने के लिए मुस्लिम बंधु यहां जा रहे हैं। सऊदी के प्रिंस सलमान (MBS Saudi Arabia) अपनी उदारवादी नीतियों को लेकर चर्चा में है। सऊदी अरब में तेल आधारित इकोनॉमी को अब ट्यूरिज्म और अन्य क्षेत्रों की तरफ केंद्रित किया जा रहा है। भारत से जो हज यात्री सऊदी अरब जा रहे हैं उन्हें वहीं की करेंसी मिलेगी। हम आपको सऊदी अरब की राजकीय मुद्रा रियाल (Saudi Riyal SAR) के बारे में बताएंगे। सऊदी के 1000 रियाल (Saudi Arab Currency Haj) के बदले भारतीय हज यात्रियों को कितना पैसा मिलेगा। ये पोस्ट आज़मीन जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें : जयपुर से हज की फ्लाइट सीधे मदीना उतरेगी, 21 मई से Haj Yatra 2024 शुरु
सऊदी अरब की राजकीय मुद्रा को सऊदी रियाल कहते हैं। Saudi Arab ki currency की भारत में क्या वैल्यू हैं ये हम आपको बता रहे हैं। आज की तारीख 27 मई 2024 में एक सऊदी रियाल (1 Saudi Riyal equals 22.16 INR) भारत के 22.16 रूपये के बराबर है। मतलब की सऊदी अरब के 1000 रियाल भारत के 22,162.40 रुपये के बराबर हैं। तो हज यात्री ध्यान दें अगर आप अपने साथ 22 हजार रुपये ले गए हैं तो आपको एक हजार सऊदी रियाल मिलेंगे।
हज यात्रा और सऊदी अरब से संबंधित खबरों और बाकी कंटेंट के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
इस साल 2024 में रमजान के दौरान उमरा करने के लिए करीब 30 लाख मुसलमान मक्का पहुंचे थे। वहीं पिछले साल 2024 में दुनियाभर से लगभग 18 लाख मुसलमान हज के लिए सऊदी पहुंचे थे। इस साल हज 14 जून से शुरु हो जाएगा। सऊदी अरब में ईदुल जुहा 16 जून को होगी, और भारत में बकराईद 17 जून को होगी। हज बकरीद के दो दिन पहले से लेकर कुल 5 दिन तक होता है। इस बार हज 14 जून से लेकर 18 जून (Haj Date 2024) तक होगा। बाकी चांद दिखने के अनुसार तिथि में हल्का फुल्का बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें : सऊदी अरब का 100 Riyal इंडिया (INR) में कितना बनता है
सऊदी अरब की राजकीय मुद्रा सऊदी रियाल के नाम से जानी जाती है। इसे 100 हलाला में बांटा गया है। रियाल शब्द स्पेनिश लफ्ज़ रियल से बना है। ऑटोमन हुकूमत के दौरान भूमध्य सागर क्षेत्र में सऊदी रियाल मुख्य करेंसी में से एक हुआ करती थी। साल 1932 में सऊदी अरब के वजूद में आने के बाद से ही यह सऊदी अरब की सरकारी मुद्रा बनी हुई है। इसे अक्सर एसआर प्रतीक (SAR) के साथ प्रस्तुत किया जाता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…