Silver Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट आई है। लगातार चौथे दिन गिरावट के चलते सोना 400 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। जानिए जयपुर सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव क्या है।
जेवराती (22 कैरट) सोने का भाव आज देश में 53,640 रुपए प्रति दस ग्राम तथा 24 कैरट सोने का भाव 58,520 रुपए प्रति दस ग्राम है। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने में 100 रुपए की टूट है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं।
यह भी पढ़ें: करोड़पति बना सकती है प्लास्टिक की बोतल, यूज करें ये ट्रिक
देश के अलग-अलग शहरों की बात करें तो आज 22 कैरट या जेवराती सोने का भाव जयपुर, दिल्ली, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, पटना, नागपुर, सूरत, सलेम, नेल्लोर, तिरुपति, वारंगल, अमरावती, इरोड में 53,790 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, मदुरई, हैदराबाद, में जेवराती सोना 53,640 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में सोना 53,890 रुपए प्रति दस ग्राम है।
आज 24 कैरट सोने सबसे महंगा हैदराबाद, मदुरई, कोयंबटूर में है जहां इसकी कीमत 58,790 रुपए प्रति दस ग्राम है। जयपुर, दिल्ली, आगरा, कानपुर, अहमदाबाद, पटना, नागपुर, कटक, मैसूर, गाजियाबाद में सोना 58,670 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, केरल, पुणे, विजयवाडा में 24 कैरट गोल्ड 58,520 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव से बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: आज 30 सितंबर को ये हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अगर चांदी की बात करें तो आज भी चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। देश में सिल्वर के औसत भाव 74,700 रुपए प्रति किलोग्राम है। जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, अहमदाबाद, कानपुर, आगरा, पटना, विजयवाडा, नासिक, गुड़गाव, वारंगल, औरंगाबाद में चांदी 74,700 रुपए प्रति किलो है। हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, लुधियाना, थाणे, मोहाली में चांदी 77,500 रुपए प्रति किलोग्राम है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…