Top 5 Holi Business in Hindi: हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होली इस वर्ष 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाएगा। बसंत का महीना लगते ही होली के पर्व का इंतजार शुरू हो जाता हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता हैं। इसी के अगले दिन रंगारंग होली खेली जाती हैं। होली के तीन दिवसीय त्यौहार के दौरान लोग रंगों और पिचकारियों के साथ विशेष पकवानों की खरीददारी करते हैं। यही वजह है कि, भारत में आपको गली-गली में ऐसी छोटी-छोटी कई दुकाने मिल जाएंगी, जिन पर होली से जुड़े सामान मिलते हैं। यह कम समय में अच्छी बचत इकठ्ठा करने का बेहतर विकल्प हो सकता हैं। इसी कड़ी में हम आपको होली के सीजन में किये जा सकने वाले Top 5 Holi Business के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं-
बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े और महिलायें, सभी होली के दिन रंगों से खेलना पसंद करते हैं। बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध होते हैं। आप घर से ऑर्गेनिक रंग बनाकर इस दिन बाजार में बेच सकते हैं। कैमिकल कलर से बचाव के लिए अब लोग ऑर्गेनिक कलर खरीदने पर ध्यान देते हैं। आप घर पर रंग बनाकर और पैकेजिंग कर उसे बाजार में बेच सकते हैं। अथवा घर से अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने नजदीकी लोगों को होम डिलीवरी दे सकते हैं।
होली के त्यौहार पर बच्चों को रंग के गुब्बारे और पिचकारियां काफी पसंद आती हैं। ऐसे में आप YouTube के माध्यम से इस तरह के खिलौने टाइप चीजों के बारे में जानकारी जुटाकर इन्हें होल सेल में खरीद कर बेच सकते हैं। यह होली के तीन दिन अच्छी-खासी कमाई करने का बेहतरीन बिज़नेस हैं। अलग-अलग तरह के कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी और गुब्बारे बच्चों को बहुत लुभाते हैं। आजकल तो बच्चों की पीठ पर टांगने वाले रंग वाले बैग भी आते हैं।
यह भी पढ़े: Holi 2024: कब हैं होली? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में पूरी जानकारी
घरों में गुजिया, मट्ठी जैसे कई स्नैक्स और तरह-तरह की मिठाइयां होली के दिन तैयार होती हैं। आप चाहे तो यह बिज़नेस भी होली के सीजन में कर सकते हैं। घर पर ही कच्चा माल लाकर तरह-तरह के पकवान तैयार करें और इन्हें बेचें। चावल के पापड़, आलू के पापड़, मैदे के पापड़, साबूदाना के पापड़, चिप्स, भुजिया जैसी चीजें भी होली के दिन अच्छी मात्रा में खरीदी जाती हैं। ऐसे में आपके लिए इस होली के सीजन में अच्छा-ख़ासा मुनाफा कमाने का समय हैं।
रंगो की होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता हैं और होली के डंडे की पूजा होती हैं। इस पूजा के सामान की जरुरत हर परिवार में होती हैं। ऐसे में इस पूजा के लिए धूप, अगरबत्ती, बताशे, फूल, माला जैसी चीजों का बिज़नेस भी किया जा सकता हैं। इसमें लागत भी कम लगेगी और मुनाफा दो या तीन गुना कर सकेंगे। सबसे ख़ास बात तो यह हैं कि, पूजन सामग्री का यह बिज़नेस न सिर्फ होली बल्कि पूरे सालभर चलता हैं। इससे बेहतर कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Holi Jaipur: जयपुर की होली से डरी विदेशी लड़की! कहा- सड़कों पर पुरुष करते ये सब..!
अपने घर से दूर रहने वाले लोग होली के सीजन में अपने घर-परिवार के पास लौटना चाहते हैं। ऐसे में सार्वजानिक वाहनों में काफी भीड़-भड़क्का रहता हैं। इस स्तिथि में टिकट की मारामारी से बचने के लिए आप ट्रैवल ऐजेंट के रूप में टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास प्रिंटर, लैपटॉप और वाइ-फाई कनेक्शन होना चाहिए। जो लोग व्यस्तता के चलते टिकट बुकिंग करने का समय नहीं निकाल पाते, आप उन लोगों की मदद कर कमा सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…